फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   उधारी के रुपये न देने पर युवक को पीटा

उधारी के रुपये न देने पर युवक को पीटा

Tue, 12 Jun 2018 07:51 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
उधारी के रुपये न देने पर युवक को पीटा
डैमो - फोटो : सांकेतिक चित्र
वृंदावन (मथुरा)। नगर की गौरा नगर कालोनी में उधारी के रुपये न देने पर युवक को बेरहमी से लाठी-डंडो से पीटा गया। इसकी वीडियो बनाई गई। मारपीट की घटना सात दिन पुरानी बताई गई है। मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


बताए अनुसार गौरा नगर कालोनी निवासी हाबू उर्फ सोनू पास के ही श्याम कुमार के पोशाक के कारखाने में नौकरी करता है। छह माह पूर्व सोनू ने श्याम से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद सोनू कभी काम पर आता कभी छुट्टी कर देता। श्याम ने सोनू के परिवार वालों से इसकी शिकायत भी की।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह श्याम ने बहाने से सोनू को कारखाने पर बुला लिया और उसके साथ मारपीट की। एक युवक ने इसका वीडियो भी बनाया। इसमें दो युवक सोनू के हाथ-पैर पकड़े दिख रहे हैं जबकि दो-तीन युवक लाठी और डंडों से बेरहमी से पीट रहे हैं। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वृंदावन कोतवाली को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed