{"_id":"5b06d03f4f1c1b896e8b45ed","slug":"131527173183-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लास फैक्ट्री के गता गोदाम में आग, साढ़े पांच घंटे बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लास फैक्ट्री के गता गोदाम में आग, साढ़े पांच घंटे बुझी
Updated Thu, 24 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित उमा ग्लास वर्क्स के गत्ता गोदाम में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ सीएफओ एवं एफएसओ मौके पर पहुंच गए। करीब साढ़े पांच घंटे फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
थाना उत्तर क्षेत्र के गणेशनगर कालोनी निवासी गौरव सिंघल पुत्र सुरेशचंद्र अग्रवाल का थाना दक्षिण क्षेत्र के इंडस्ट्रियल स्टेट नगला भाई में उमा ग्लास के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री के गत्ता गोदाम में गुरुवार तड़के करीब चार बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही संचालक गौरव सिंघल स्टाफ के साथ तत्काल ही फैक्ट्री पहुंच गए। ग्लास फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही सीएफओ जशवीर सिंह एवं एफएसओ लाखन सिंह फायर ब्रिगेड के दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
सीएफओ ने तत्काल टूंडला, शिकोहाबाद की गाड़ियों को बुला लिया। पांच गाड़ियां साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को बुझाने के लिए पानी फैक्ट्री के अंदर टैंक होने के साथ ही पास स्थित सरकारी नलकूप को चलाकर उससे लिया। सीएफओ जशवीर सिंह ने कहा हाइडेंट प्वाइंट थे लेकिन पानी की सुविधा जरूरत के अनुरूप नहीं मिली थी।
विज्ञापन
एफएसओ लाखन सिंह ने बताया कि पानी उमा ग्लास के टैंक के साथ जगदंबा ग्लास एवं कुछ पानी तो नाले के किनारे लगे ट्यूबवेल से मिल गया। इस कारण आग बुझाने में सहूलियत मिली।
उमा ग्लास कारखाने के संचालक गौरव सिंघल ने कहा कि गत्ता में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। हो सकता है कि किसी स्टाफ ने जलती बीड़ी को पड़ा छोड़ दिया हो। इस कारण आग लग गई हो। बिजली शार्ट-सर्किट से लगी हो कह नहीं सकते। करीब 20 से 25 लाख तक की हानि होने की संभावना है।
फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने के दौरान दिक्कत हुई तो जेसीबी के माध्यम से गोदाम की दीवार तोड़ना पड़ा। दीवार तोड़ने के बाद आग को बुझाया जा सका।