फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   वेतन भोगियों के लिए सहज होगा रिटर्न फार्म

वेतन भोगियों के लिए सहज होगा रिटर्न फार्म

Sun, 22 Apr 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
वेतन भोगियों के लिए सहज होगा रिटर्न  फार्म
income tax
फिरोजाबाद। वेतनभोगी आयकर दाताओं के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें रिटर्न दाखिल करने को तमाम सूचनाएं भरने से मुक्ति मिल गई है। आयकर विभाग ने वेतनभोगी कर दाताओं के लिए एक पेज का सहज आयकर रिटर्न फार्म जारी किया है।
विज्ञापन


आयकर विभाग में सभी वेतनभोगियों को हर साल रिटर्न दाखिल करना होता है। आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम सीमा भी 31 मार्च तक थी। आयकर रिटर्न दाखिल करने में वेतनभोगी कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ती थी। कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए आयकर विभाग ने मात्र एक मात्र का सहज आयकर रिटर्न फार्म जारी किया है।
विज्ञापन


पहले की अपेक्षा फार्म आसान होगा। फार्म को सरल बनाने के लिए इसमें कई कॉलम हटा दिए गए हैं। आयकर रिटर्न भरने वालों को अब कम कॉलम भरने होंगे। अब नए नियम के अनुसार आयकर रिटर्न 31 जुलाई तक दाखिल किया सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग के अफसरों का कहना है कि वेतनभोगी व अन्य कर्मचारियों जिनकी आयकर ढाई लाख से अधिक है उन्हें 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है। यदि वह निर्धारित समय तक रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं तो आयकर अधिनियम के तहत मिलने वाली छूट नहीं मिलेगी। इसके साथ उन पर 5000 तक जुर्माना भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed