{"_id":"5adc9a8b4f1c1b5f098b5e63","slug":"131524406923-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से पेट्रोलिंग कर रहे दरोगा समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से पेट्रोलिंग कर रहे दरोगा समेत तीन घायल
Updated Sun, 22 Apr 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-96 (मांट के जाबरा) पर वाहन की पीछे से टक्कर लगने पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी में सवार एचसीपी समेत तीन घायल हो गए। एचसीपी को गंभीर हालत में नयति में भर्ती कराया गया। नोएडा साइड पर जाते समय हुए हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला।
थाना मांट की टोल चौकी पर एचसीपी देवेंद्र सिंह, सिपाही अजित कुमार और प्राइवेट चालक मोहन सिंह एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी-पीपी-2 से पेट्रोलिंग कर रहे थे। शनिवार की रात 11:45 बजे नोएडा साइड की तरफ जाते वक्त पेट्रोलिंग गाड़ी एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-96 गांव जाबरा के समीप पहुंची ही थी कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
पेट्रोलिंग गाड़ी में सवार तीनों घायल हो गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे। गाड़ी में फंसे तीनों को बमुश्किल निकाला। इसके बाद चालक और सिपाही को तो सामुदायिक केंद्र पर इलाज कराया, जबकि एचसीपी की हालत नाजुक होने पर नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।