फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डाक्टर के यहां मिली एक करोड़ की अघोषित आय

डाक्टर के यहां मिली एक करोड़ की अघोषित आय

Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर के यहां मिली एक करोड़ की अघोषित आय
एटा।
विज्ञापन

आयकर अधिकारियों को चिकित्सक के यहां करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति मिली है। 12 घंटे से अधिक समय तक खंगाले गए दस्तावेजों के बाद इसका खुलासा हुआ है।
अरुणा नगर निवासी सर्जन डा. श्याम सिंह शाक्य के यहां आयकर अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। आयकर अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सक के यहां एक करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति पाई गई है, जिसे चिकित्सक ने भी स्वीकार किया है। बताया गया है कि चिकित्सक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह इस वर्ष इस संपत्ति का खुलासा करने वाला था। मगर इससे पहले ही चिकित्सक की चोरी पकड़ी गई है। आयकर सूत्रों से मिली जानकारी केे यहां एक करोड़ रुपये तो प्राथमिक जांच में पाए गए हैं। जबकि मामला करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति का है।
बताते चले कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एटा रेंज के आयकर अधिकारियों की टीम ने अरुणा नगर निवासी सर्जन डॉ. श्याम सिंह शाक्य के यहां छापेमार कार्रवाई शुरू की थी, जो रात करीब 12 बजे तक ही जारी रही है। आयकर विभाग की टीम ने चिकित्सक के यहां तैनात सभी कर्मचारियों, उनकी पत्नी और चिकित्सक से अलग-अलग कर बयान लिए हैं। आयकर विभाग का छापा ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में एटा के आयकर अधिकारी रामदुलारे, अतुल चतुर्वेदी, आशीष सक्सेना के साथ निरीक्षक शशि प्रभाकर, अनिल कुमार, रंजन सैनी, लव कुमार, मानवी, अंकित तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

- छापा मारने से पहले की गई थी रेकी :
सर्जन डॉ. श्याम सिंह शाक्य ने बताया कि जब छापा मारने पहुंची टीम के सदस्यों को जब स्टाफ ने देखा तो उन्होंने बताया कि यह लोग तो पूर्व में भी कई बार अस्पताल में आकर ऑपरेशन से लेकर मरीजों के आने की संख्या आदि की जानकारी की थी। हालांकि वह कभी मुझसे पहले नहीं मिले थे। आयकर सूत्रों से भी इस बात की पुष्टि हुई कि उन्होंने चिकित्सक के यहां पूरी तैयारी करने के बाद ही छापामार कार्रवाई की थी। पूर्व में की गई पड़ताल में यह साफ हो गया था कि चिकित्सक अपनी आय के मुताबिक टैक्स में चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई बड़े व्यापारी आयकर की रडार पर
आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. श्याम सिंह शाक्य ही नहीं बल्कि शहर के कई अन्य लोग भी आयकर अधिकारियों की रडार पर है। जल्द ही आयकर अधिकारी उन लोगों के यहां भी बड़े स्तर पर छापामार कार्रवाई कर सकते हैं। इसको लेकर जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed