{"_id":"5a7efc7d4f1c1b8e268b9557","slug":"131518271613-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री और राज्यपाल आज मथुरा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री और राज्यपाल आज मथुरा में
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक रविवार को मथुरा में रहेंगे। मुख्यमंत्री वृंदावन स्थित हासानंद गोशाला में भूमि पूजन के बाद सभा को संबोधित करेंगे। बाद में वेटरनेरी विवि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण राज्यपाल राम नाईक के साथ करेंगे। राज्यपाल का कार्यक्रम केवल वेटरनेरी का ही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह 10 बजे वृंदावन के महामना गोग्राम के निकट बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां 11:15 बजे तक आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तदोपरांत हेलीकॉप्टर से मथुरा वेटरनेरी विवि में पहुंचेंगे। यहां 12:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 12:35 बजे आगरा खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। जो कार्यक्रम जारी हुआ है उसके मुताबिक वेटरनेरी विवि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल रामनाईक की भी मौजूदगी रहेगी। यहां कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा।