{"_id":"5a7b3e694f1c1b4e588b7568","slug":"131518026345-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी के आगे नहीं टिक पाए नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी के आगे नहीं टिक पाए नकलची
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Board Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन कोई नकलची सचल दल के हत्थे नहीं चढ़ा। बुधवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा हुई। सख्ती के कारण परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। देहात क्षेत्रोें में 30 से 40 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सीसीटीवी कैमरों और सख्ती का खौफ परीक्षार्थियों में दिखाई दे रहा है। नकल के ठेके पर काफी हद तक लगाम लगी है। यही कारण है कि नकल के भरोसे पास होने की उम्मीदे लगाए बैठे परीक्षार्थी हिंदी की परीक्षा देने नहीं आए। हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में 53,633 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
उनमें 12246 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। सिर्फ 41387 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रारंभिक हिंदी में 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उनमें से 12 ने परीक्षा छोड़ी। इंटरमीडिएट संगीत गायन परीक्षा में आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। 217 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव ने गौरीशंकर इंटर कालेज, कमला नेहरू कालेज, रामानंद गर्ग इंटर कालेज में निरीक्षण किया। उन्होंने सीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी।
विज्ञापन
सचल दल एवं अन्य जोनल मजिस्ट्रेट ने कई कालेजों में देखा कि एक कक्ष में एक ही शिक्षक की ड्यूटी लगी है। जानकारी करने पर संज्ञान में आया कि कक्ष निरीक्षक डयूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव ने बीएसए को फोन कर अवगत कराया।
राष्ट्रीय श्रमिक विद्यालय में टिनशेड में परीक्षा कराई जा रही है। इसमें सुबह की पाली में मौसम में सर्द रहा। इससे परीक्षार्थी ठंड के कारण ठिठुरते दिखे। यह प्रशासन की केंद्र चुनने में किए दावों की पोल खोलता है।