{"_id":"5a74a52a4f1c1ba5268b7e5a","slug":"131517593898-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य पर धमकी देने वाले पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य पर धमकी देने वाले पुलिस रिमांड पर
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर के किड्स कार्नर स्कूल की प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर से 25 लाख की चौथ मांगने, पति, पुत्र एवं पुत्रियों को जान से मारने की धमकी देने के मुख्य आरोपी प्रशांत मित्तल को थाना दक्षिण पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लिया। करीब दो घंटे तक पूछताछ की। लेकिन थाना पुलिस को इस दौरान कुछ हासिल नहीं हो सका। मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के जैननगर निवासी रूपाली भटनागर को फोन पर 25 लाख की चौथ नहीं देने पर पति, पुत्र, पुत्रियों को जान से मारने की धमकी एवं बच्चों को अपहरण करने तक की चेतावनी दी जा रही थी। ट्रिक फोटो को वायरल करने तक की चेतावनी दी थी। डा.मयंक भटनागर की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग दर्ज किया था।
थाना उत्तर पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ मोहननगर निवासी प्रशांत मित्तल, मोनू शर्मा एवं दम्मामल नगर निवासी धर्मेंद्र वाल्मीकि तथा लेखराजपुर निवासी राजू उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार करके 18 जनवरी को जेल भेजा था। इस मामले की जांच अभी तक थाना उत्तर के उप निरीक्षक फारुक के पास थी। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण एसएसपी डा.मनोज कुमार ने यह जांच प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार को सौंप दी। प्रधानाचार्य को धमकी प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रशांत मित्तल को प्रभारी निरीक्षक दक्षिण ने रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने न्यायालय के आदेश पर तीन घंटे की रिमांड पर लेकर जेल से लाने के बाद उसको सीधे मोहननगर स्थित आवास पर ले गए। इस दौरान उसके कमरे में तलाशी ली गई। उसके घर में किसी मोबाइल आदि में कोई फोटो आदि तो नहीं है इसके बारे में भी पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा करीब दो घंटे तक चली पूछताछ में कुछ हासिल नहीं हो सका। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया है।