{"_id":"5a479ca64f1c1b74698c4d91","slug":"131514642598-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एक्सप्रेस का इंजन फेल, चार ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम एक्सप्रेस का इंजन फेल, चार ट्रेनें लेट
Updated Sat, 30 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शनिवार को मुंबई से अमृतसर जा रही पश्चिम एक्सप्रेस का सेवर के पास इंजन फेल हो गया। इसके चलते चार ट्रेन तीन से चार घंटे तक देरी से चली।
मुंबई से अमृतसर जा रही पश्चिम एक्सप्रेस के आगे भरतपुर के निकट सेवर के पास अचानक गाय आ गई और कट गई। इससे इंजन फेल हो गया। इसके चलते मथुरा सुबह 7.50 आने वाली पश्चिम एक्सप्रेस सुबह 11:40 बजे पहुंची। वहीं, मुंबई अगस्त क्रांति एक्सप्रेस 1:30 घंटे, कोटा निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस 1:45 घंटे, और मुंबई फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चली।
सात ट्रेन लेट, कोहरे से पटना मथुरा रही रद
मथुरा। शनिवार तड़के से लेकर 10 बजे तक छाए घने कोहरे के चलते पटना मथुरा एक्सप्रेस रद रही। साथ ही सात ट्रेन घंटों देरी से चली। तड़के चार बजे से छाए घने कोहरे के चलते पटना से मथुरा आने वाली पटना मथुरा एक्सप्रेस शनिवार को रद रहीं। इसके साथ ही इलाहाबाद से मथुरा आने वाली इलाहाबाद मथुरा एक्सप्रेस सात घंटे, जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस पांच घंटे, मंगला एक्सप्रेस चार घंटे, कामाख्या देवी से जयपुर जाने वाली कवि गुरु एक्सप्रेस छह घंटे, जम्मूतवी से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चली। ट्रेन लेट चलने से यात्री खासे परेशान रहे।
जंक्शन पर गंदे पड़े हैं शौचालय
मथुरा। मथुरा जंक्शन के पे एंड यूज शौचालय का ठेका समाप्त होने के बाद रेलवे के सफाई कर्मचारी शौचालयों की सफाई नहीं कर रहे। सभी प्लेटफार्म पर बने आठ शौचालय गंदे पड़े हैं। रेलवे के स्वच्छता निरीक्षक व डायरेक्टर व अन्य अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताई।