फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में 30 प्रधानाचार्य रहे गैरहाजिर

केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में 30 प्रधानाचार्य रहे गैरहाजिर

Tue, 26 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में 30 प्रधानाचार्य रहे गैरहाजिर
up board
मैनपुरी। वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीएम ने मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। हालांकि इसमें ही 30 प्रधानाचार्य गैरहाजिर रहे। डीएम ने इस पर नाराजगी भी जताई। वहीं इशारों में ही नकलविहीन परीक्षा कराने की बात भी कही।
विज्ञापन


छह फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी है। इसके लिए मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्यों से कहा कि शासन की मंशा के अनुसार हम सबको यूपी बोर्ड परीक्षा करानी होगी। परीक्षा के दौरान नकल कराने का इरादा रखने वाले लोग अपनी आदतों को बदल लें।
विज्ञापन


नकल कराने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि वर्ष 2017 की परीक्षा में जनपद में 40 कालेज नकल में सहयोग कराने के कारण डिबार हुए। 2018 की परीक्षा में एक भी कालेज डिबार नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम बैठक के दौरान एक गुरु की भूमिका में भी दिखे। उन्होंने प्रधानाचार्यों से उनकी समस्याएं भी पूछीं और डीआईओएस सेे समस्याओं के शीघ्र निस्तारण को कहा। डीआईओएस जीएस राजपूत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 121 केंद बनाए गए हैं। छात्रों का आवंटन भी कर दिया गया है।

बैठक में शिक्षा सदन इंटर कालेज कुचेला के प्रधानाचार्य राजभान सिंह ने कहा कि वर्ष 2011-12 में परीक्षा के दौरान अभिभावकों ने उनके केंद्र पर पथराव कर दिया था।

वहीं सरस्वती इंटर कालेज अजीतगंज की प्रधानाचार्या ने कहा कि कुछ अराजकतत्वों ने उनके यहां भी हंगामा किया था। दीवारों में ही छेद कर दिए थे। डीएम ने कहा कि इस पर पत्थरबाज और हंगामा करने वाले केंद्र तक पहुंच भी नहीं पाएंगे।

केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में 30 प्रधानाचार्य अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। डीआईओएस को निर्देशित किया कि अगली बैठक में शतप्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई जाए।


गैरहाजिर प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर अलग से बुलाया जाए। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने सभी बैठक से अनुपस्थित प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed