फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कैसे पूरा होगा जवाहर तापीय विद्युत परियोजना का काम

कैसे पूरा होगा जवाहर तापीय विद्युत परियोजना का काम

Sat, 23 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
कैसे पूरा होगा जवाहर तापीय विद्युत परियोजना का काम
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
एटा। पूरे प्रदेश को बिजली देने के लिए जिले में तैयार हो रही सबसे बड़ी जवाहर तापीय विद्युत परियोजना का काम विगत एक साल में महज 10 फीसदी काम पूरा हो सका है। 315 एकड़ क्षेत्र में बन रही 1320 मेगावाट की परियोजना के शिलान्यास को शनिवार को एक साल पूरा हो गया। परियोजना स्थल पर दक्षिण कोरिया की दूसान पावर सिस्टम्स पावर लिमिटेड ने डेरा डाल दिया है। हालांकि परियोजना को 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन एक साल में काम की रफ्तार सुस्त रही। परियोजना स्थल पर बाउंड्रीवाल के साथ बॉयलर निर्माण का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन



जिले में विगत वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मलावन में 315 एकड़ क्षेत्र में 1320 मेगावाट जवाहर तापीय विद्युत परियोजना का शिलान्यास किया था। परियोजना को लेकर 1993 से काम चल रहा था, लेकिन विगत वर्ष परियोजना के काम को हरी झंडी मिली। राज्य विद्युत उत्पादन लिमिटेड के संरक्षण में बन रही परियोजना पर 10500 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन



परियोजना स्थल पर बॉयलर बनाने का काम शुरू हो चुका है। वहीं नहर और रेलवे ट्रैक के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि बिजली उत्पादन के लिए नहर का निर्माण 374 करोड़ से सिंचाई विभाग को कराना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। वहीं परियोजना स्थल तक कोयला पहुंचाने के लिए रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा। इसके लिए प्राइवेट कंपनी राइट्स लिमिटेड सर्वे का काम पूरा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर तापीय परियोजना को 2021 की पहली तिमाही तक पूरा करना है। इसके लिए काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी और अधिकारी दिन रात मेहनत कर काम में जुटे हैं।

आरएस कुशवाह, अधीक्षण अभियंता, जवाहर तापीय परियोजना

गांवों को विकास की दरकार
परियोजना के पूरा होने के बाद आसपास के क्षेत्र में फैले गांवों को विकास की दरकार है। परियोजना के लिए गांव बबरौती, मलावन, निगोह हसनपुर, अयार, कुंदनपुर के 1350 किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई। इन किसानों को मुआवजे के साथ परिवार के एक युवक को परियोजना में नौकरी देने का भी वादा किया गया है।

कहते हैं आंकडे़
1320 मेगावाट बिजली का रोज होगा उत्पादन
15 करोड़ रुपये से पांच गांवों में होंगे विकास कार्य
30 किमी लंबा बिछेगा रेलवे ट्रैक, सर्वे पूरा
275 मीटर ऊंची होगी चिमनी
36 एकड़ में बनेगा मुख्य संयंत्र
10500 करोड़ रुपये है परियोजना की लागत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed