{"_id":"5a394e244f1c1bc9678c2d3a","slug":"131513704996-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में सर्दी का सितम, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में सर्दी का सितम, वृद्ध की मौत
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा (जैथरा)। सर्दी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। बढ़ रही गलन अब बुजुर्गों पर भारी पड़ने लगी है। जिसके कारण कस्बा में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है।
मंगलवार सुबह कस्बा के मोहल्ला सूर्य नगर निवासी दिवारी लाल शाक्य (80) पुत्र ज्वाला सिंह शाक्य की ठंड से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दिवारीलाल अपने आधे परिवार के साथ सरकारी नलकूप के पास गांधी नगर में काफी समय से रह रहे थे।
जबकि उनका आधा परिवार आज भी सूर्य नगर में रह रहा है। मृतक का बेटा दिवारी लाल सुबह घर के पास खेत में शौच के लिए ले गया था। जहां दिवारी लाल बैठा का बैठा रह गया। बताया जा रहा है कि सुबह शीत लहर चल रही थी। गलन भी अधिक थी। खेत में ही ठंड की चपेट में आकर दिवारीलाल की मौत हो गई। परिजनों ने खराब मौसम होने के चलते कानूनी कार्यवाही करने से इंकार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया।