फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महापौर के निरीक्ष्रण में 80 प्रतिशत कर्मचारी गायब मिले

महापौर के निरीक्ष्रण में 80 प्रतिशत कर्मचारी गायब मिले

Thu, 14 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
महापौर के निरीक्ष्रण में 80 प्रतिशत कर्मचारी गायब मिले
फिरोजाबाद। नगर की प्रथम महापौर नूतन राठौर शपथ ग्रहण के बाद गुरुवार सुबह 10 बजे नगर निगम पहुंची। नगर निगम पहुंच कर सबसे पहले सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 80 प्रतिशत अधिकारी, कर्मचारी गायब मिले।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित महापौर लखनऊ से लौटने के बाद गुरुवार सुबह निगम पहुंची। स्टेनो हरीमोहन श्रीवास्तव से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत निर्माण विभाग, लेखा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रकाश विभाग, शिक्षा विभाग, कंप्यूटर कक्ष, रिकार्ड विभाग, टैक्स विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में जगह-जगह गंदगी मिली। दीवारें व कार्यालयों के गेट पीक से लाल थे। रिकार्ड विभाग में वर्षों पुराने रिकार्ड धूल फांकते मिले।
विज्ञापन


अपर आयुक्त प्रमोद कुमार को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी, कर्मचारी ठीक 10 बजे कार्यालय में उपस्थित हों, यह सुनिश्चित किया जाए। सभी कार्यालयों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके बाद वह अपने कक्ष में पहुंची, जहां निगम के अफसरों से विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी जुटाई। सभी अधिकारी, कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए। मौके पर अपर आयुक्त प्रमोद कुमार, एक्सईएन एसपी मिश्रा, लेखाधिकारी अक्षय कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर नूतन राठौर के स्टेनो अशोक कुलश्रेष्ठ भी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे। महापौर के नगर निगम पहुंचकर निरीक्षण के नाम से अफसरों कर्मचारियों में खलबली मच गई। महापौर के स्टेनो न आने पर उन्हेें कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया। करीब एक घंटे बाद वह नगर निगम पहुंचे।

महापौर नूतन राठौर जलकल विभाग पहुंची तो टुंडामल मार्ग में गंदगी देखकर दंग रह गईं। टुंडामल पार्क व प्रतिमा की सफाई को खुद हाथों में झाड़ू थमा ली तो अफसर भी सफाई करते नजर आए। जलकल विभाग में जगह-जगह पड़ा कबाड़े की नीलामी कराने के निर्देश दिए।

महापौर जलकल विभाग पहुंची। वहां कौशल्या नगर की महिलाओं ने क्षेत्र में 15 दिनों से पानी न आने की समस्या बताई। महिलाओं का कहना था कि कौशल्या नगर गली नंबर तीन में काफी मकानों में पानी नहीं आता है। कई बार शिकायत करने पर भी समस्या दूर नहीं हुई। अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा को जल्द समाधान के निर्देश दिए। मौके पर रानीदेवी, मीरादेवी, विमलेश, गुड्डी, सोनकली, मायादेवी, भगवानदेवी, शारदा, उर्मिला मौजूद थीं।


महापौर शहर को स्वच्छ बनाने के प्रति काफी गंभीर नजर आईं। जलकल विभाग से वह सीधे कोटला रोड स्थित कुतकपुर चनौरा पहुंची, जहां नगर निगम द्वारा शहर का कूड़ा डालने के लिए भूमि चिह्नित की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे शहर का कूड़ा प्रतिदिन यहीं डलना चाहिए। यहां से लौटकर आर्यनगर स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। गोशाला में करीब 35-40 गाय मिलीं, इनके लिए पर्याप्त इंतजाम कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed