{"_id":"5a2ebca94f1c1b7a548c2584","slug":"131513012393-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगबाजी में कोचिंग सेंटर पर किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगबाजी में कोचिंग सेंटर पर किया फायर
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
एटा। आगरा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर पर रंगबाजी करते हुए युवक ने गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
शहर के कोचिंग सेंटरों पर रंगबाजी दिखाने को लेकर फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। सोमवार शाम को शहर के आगरा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर पर एक युवक ने गालीगलौज करते हुए हवा में फायर कर दिया। अचानक हुई फायर की आवाज सुनकर मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। कोतवाली नगर के एसएसआई ने बताया कि जांच कर फायर करने वाले युवक का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले शहर के शांतीनगर स्थित कोचिंग सेंटर आदि जगहों पर भी दबदवा दिखाने को लेकर फायर करने की घटना हो चुकी है।