{"_id":"5a1863e34f1c1bb6678bdcbb","slug":"131511547875-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद युवक को बेहोशी की हालत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के बाद युवक को बेहोशी की हालत में फेंका
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। शुक्रवार शाम ऑटो सवार बदमाशों ने एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। बेहोशी की हालत में युवक को एटा रोड पर फेंककर फरार हो गए। युवक को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।
शाम करीब पांच बजे ऑटो सवार बदमाश एक युवक को बेहोशी की हालत में एटा रोड पर बस स्टैंड के निकट फेंक गए। युवक के पास कोई सामान नहीं था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंच पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। युवक कौन है और कहां से आ रहा था। इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है। थाना का कार्य देख रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगन्नाथ सिंह का कहना है कि युवक के साथ क्या घटना हुई है। इसका पता नहीं लग सका है।