{"_id":"5a0b312d4f1c1bb6678bba9e","slug":"131510682925-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों के सत्यापन को दौड़े नगर निगम अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों के सत्यापन को दौड़े नगर निगम अभियंता
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए 29 नवंबर को जनपद में मतदान होगा। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ नगर निगम के अवर अभियंता बूथों के सत्यापन को क्षेत्र में दौड़ रहे हैं।
चार अगस्त 2014 को पालिका को नगर निगम दर्जा मिला। नगर निगम बनने के बाद पहली बार जनता महापौर के साथ 70 पार्षदों का चुनाव करेगी। नामांकन प्रक्रिया के बाद जिला एवं नगर निगम प्रशासन बूथों के सत्यापन पर फोकस कर रहा है। निगम सीमा के के 70 वार्डों में कुल 191 मतदान केंद्रों में 439 बूथ बनाए गए हैं।
29 नवंबर को होने वाले चुनाव में कुल 5,00,902 मतदाता (2,67,934 पुरुष और 23,2,968 महिलाएं) अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर निगम के पांच लाख से अधिक मतदाताओं को वोट डालने में परेशानी न हो। इसके लिए जिला एवं नगर निगम प्रशासन ने बूथों के सत्यापन की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देश पर निर्माण विभाग में तैनात समस्त अवर अभियंता अपने क्षेत्रों के बूथों का सत्यापन करने के लिए लगातार क्षेत्र में दौड़ रहे हैं। कुल 439 में से अभीतक 60 बूथों का सत्यापन हो चुका है। एक सप्ताह में समस्त बूथों का सत्यापन कार्य कराया जाना है। बूथों के सत्यापन के बाद चिन्हित बूथों पर शौचालय, रैंप, पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम किया जाएगा।