{"_id":"5a0497e34f1c1bd8538bc02c","slug":"131510250467-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी व्यापारी के लापता बेटे का हरकी पैड़ी के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ी व्यापारी के लापता बेटे का हरकी पैड़ी के पास मिला शव
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख चूड़ी व्यापारी के गायब पुत्र का शव छह दिन बाद हरि की पैड़ी के समीप मिल गया। शव के मिलने के साथ ही परिवार में कोहराम मच गया। व्यापारी व उसके परिजन शव को लेेने के लिए हरिद्वार पहुंच गए हैं।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के नया रसूलपुर निवासी संजय पचाधारी का बेटा अमर पचाधारी (20)दिल्ली के उत्तमनगर में रहकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। चार नवंबर की सुबह ही हरिद्वार पुलिस ने संजय पचाधारी को फोन करके बेटे का मोबाइल, बैग, जूता एवं चश्मा आदि के मिलने की सूचना दी थी।
इस सूचना के बाद ही परिजन बेटे की तलाश में पहुंच गए थे। हरिद्वार से दिल्ली उस स्कूल में भी गए थे जहां वह पढ़ रहा था। हरिद्वार पुलिस नेे दिल्ली की पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन
गुरुवार को उसका शव हरिद्वार हरि की पैड़ी के पास कलकल यमुना के समीप ही मिल गया। छात्र के शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य तुरंत ही हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। परिजनों की मानें तो शव का हरिद्वार में पीएम होने के बाद शुक्रवार को दोपहर तक शव के आने की उम्मीद है।