{"_id":"5a00a1774f1c1bce408b50bd","slug":"131509990775-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के पांच, पार्षद-सभासद पद के 16 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के पांच, पार्षद-सभासद पद के 16 नामांकन
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का क्रम सोमवार से शुरु हो गया। फिरोजाबाद नगर निगम में पार्षद पद के दस नामांकन दाखिल हुए। महापौर के लिए भाजपा नेता मंगल सिंह राठौर की पुत्री नूतन राठौर ने दो नामांकन सैट खरीदे। इस दौरान मुख्यालय पर गहमागहमी रही।
फिरोजाबाद नगर निगम के अध्यक्ष पद के काउंटर पर दूसरे दिन भी सन्नाटा रहा। एडीएम उदय सिंह एवं एआरओ प्रत्याशियों के आने का इंतजार करते रहे। भाजपा नेता मंगल सिंह राठौर के साथ ही उनकी बेटी नूतन राठौर ने नामांकन के दो सैट खरीदे। पार्षद पद के कुल दस नामांकन दाखिल हुए। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रिंकी पत्नी अमरनाथ ने वार्ड संख्या 15 से नामांकन दाखिल किया।
वार्ड दो से गीता देवी, वार्ड 11 से रमेशचंद्र, वार्ड संख्या 14 से शहजाद, वार्ड संख्या 20 से देश पाल सिंह, वार्ड संख्या 29 से वंदना राजपूत, वार्ड नं. 51 से पूनम पत्नी नितिन शर्मा ने नामांकन के दो सैट जमा किए। 55 से मुरसलीम एवं वार्ड संख्या 64 से मुबारिका पत्नी निजाम ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के तीसरे दिन 164 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अपराह्न तीन बजे के बाद नामांकन पत्र खरीदने प्रत्याशी आते रहे, लेकिन काउंटर बंद होने से बैंरग लौट गए।
विज्ञापन
नगर पंचायत जसराना में अध्यक्ष पद के पांच और सदस्य पद के पांच नामांकन दाखिल हुए। आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। नामांकन पत्रों के खरीदने वालों की भीड़ रही। अध्यक्ष के दस एवं सदस्य के 19 पत्र खरीदे गए। फरिहा एंव एका में कोई नामांकन नहीं हुआ।
जसराना, एका एवं फरिहा नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य पद के नामांकन तहसील प्रांगण में दाखिल हो रहे हैं। सोमवार को नामांकन दाखिल करने वालों के समर्थकों की भीड़ रही। अध्यक्ष बसपा प्रत्याशी ओम प्रकाश गुप्ता ने नामांकन लावलश्कर के साथ दाखिल किया। उनके साथ रवींद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, बॉबी, सोनू वर्मा बसपा नगर अध्यक्ष मौजूद थे।
इसके साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अमित कुमार(भोला), मनोज कुमार, राजाचंद्र एवं संदीप कुमार समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। सदस्य पद के पांच नामांकन दाखिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को त्रिमोहन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, विजेंद्र सिंह वर्मा, खुशबू शिवहरे, दिलीप कुमार, दीपक वैजल, अवधेश कुमार एवं नौशे खां, कुंवरपाल सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे। सदस्य पद के 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
एका नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कमलेश देवी, माया देवी एवं सुखदेवी ने नामांकन पत्र खरीदे और सदस्य पद के 26 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। फरिहा नगर पंचायत में अध्यक्ष सपा प्रत्याशी अब्दुल हुई ने नामांकन पत्र खरीदा और सदस्य के 17 नामांकन पत्र खरीदे गए।
शिकोहाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद, सदस्य का तीसरे दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। 25 वार्डों के सापेक्ष सोमवार को 25 नामांकनों की बिक्री हुई। इसके कारण तहसील प्रांगण में गहमागहमी रही। पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले अधिकांश प्रत्याशी बुधवार या गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
सिरसागंज। सिरसागंज पालिका में मात्र एक सभासद पद का नामांकन दाखिल हुआ। अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन दाखिल ही करने नहीं पहुंचा। जबकि अध्यक्ष पद के राजीव कुमार, विनय कुमार, रंजना, गुरुदत्त, पद्म कुमार, वैभव कुमार ने नामांकन पत्र खरीदे। सदस्य पद के 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सदस्य पद का एक नामांकन दाखिल हुआ।
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी चाहे मेयर, पालिकाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष पद का हो या फिर पार्षद एवं सभासद पद का हर कोई पुरोहितों के दरवार में हाजिरी लगा रहा है। पुरोहितों से नामांकन पत्र दाखिल करने का महुर्त निकलवाया है। पुरोहितों ने अधिकांश को बुधवार एवं गुरुवार को नामांकन करना शुभ बताया है। इसके कारण इन्हीं दिनों में नामांकन केंद्रों पर भीड़ रहने की संभावना है।
एडीएम ने सुनी समस्याएं
फिरोजाबाद। एडीएम उदय सिंह मेयर पद के प्रत्याशी के आरओ होने के साथ ही मुख्यालय आने वाले फरियादियों की समस्याओं को भी सुना। कई फरियादी समस्याएं लेकर पहुंचे तो उन्होंने रास्ते में खड़े होकर अधीनस्थों के लिए आदेश कर दिए। कुछ की कार्यालय में बैठकर समस्याओं को सुना।
निकाय का नाम अध्यक्ष सदस्य
फिरोजाबाद- 00 10
जसराना 05 05
सिरसागंज 00 01
---------------------------
कुल 05 16