{"_id":"59f4b4f14f1c1bd8538b9998","slug":"131509209329-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों का कटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों का कटा वेतन
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डीपीआरओ ने शनिवार को अलीगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया। इस मौके पर नौ ग्राम पंचायत अधिकारियों और दो ग्राम विकास अधिकारियों के गैरहाजिर मिलने पर उनका वेतन काटा गया।
डीपीआरओ को निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी उदयवीर सिंह, धीरज गिरि, भूप सिंह उपस्थित मिले। ग्राम पंचायत अधिकारी लोकेन्द्र पाल सिंह की अनुपस्थिति पर फोन लगाया गया, तो उन्होंने कहा कि वह अपने घर विकास खंड जलेसर में है। जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी अमित तोमर, चिरंजीलाल, दूधनाथ पटेल, रजनीश, प्रभात, अभय सिंह, दीपक कुमार, शुभम गुप्ता और ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार अनुपस्थित मिले।
साथ ही ग्राम विकास अधिकारी कमलेश यादव का मोबाइल बंद पाया गया। इससे नाराज डीपआरओ धनंजय जायसवाल ने सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी समय से गांवों में पहुंचकर कार्यों को अंजाम दें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।