{"_id":"59e0f8df4f1c1b59678b5aec","slug":"131507915999-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात से रोडवेज बसों का चक्काजाम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात से रोडवेज बसों का चक्काजाम!
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आधी रात से रोडवेज बसों का चक्का जाम हो जाएगा। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का एलान कर चुके संविदा संगठन चक्का जाम के लिए सक्रिय हो गया है। विनियमितीकरण आदि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे परिवहन निगम संविदा कर्मी आंदोलन की राह पर हैं।
प्रांतीय नेतृत्व शुक्रवार अर्द्धरात्रि से रोडवेज बसों के चक्का जाम का ऐलान कर चुका है लेकिन स्थानीय संगठन इसे नियम के खिलाफ बताते हुए नकार रहे हैं। बताते चलें कि संविदा कर्मियों के सहारे चल रहे डिपो में 70 प्रतिशत से अधिक चालक परिचालक संविदाकर्मी हैं। ऐसे में आंदोलन होने पर डिपो की आधी से अधिक बसों के संचालन पूरी तरह ठप हो जाएगा।
आंदोलन को लेकर निगम अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। एआरएम लोकेश राजपूत ने बताया कि आंदोलन की आशंका नहीं है। फिर भी इसे लेकर रणनीति तैयार कर ली गई है। रेगुलर स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने डीएम एसएसपी से भेंट कर प्रशासनिक सहयोग एवं संचालन स्टाफ की सुरक्षा की मांग की है। हालांकि परिवहन अधिकारियों एवं संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि आंदोलन का एलान कर रहे संगठन का जिले में अस्तित्व नहीं है।
विज्ञापन
यह आंदोलन नियमानुसार नहीं हो रहा। डिपो, क्षेत्र के बाद प्रदेशव्यापी आंदोलन होता है। लेकिन संगठन ने अभी तक इस क्रम में ऐसा कोई आंदोलन नहीं किया है। शनिवार को बसों का संचालन विधिवत किया जाएगा। ताकि पर्व पर निकलने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
मुजीब अहमद, क्षेत्रीय प्रतिनिधि व शाखा मंत्री, यूपी रोडवेज संयुक्त परिषद