{"_id":"59e0f4384f1c1bca678b5a34","slug":"131507914808-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में संशोधन को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में संशोधन को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
gst
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कलक्ट्रेट में प्रशासनिक एवं जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याएं उठाईं और जीएसटी की विसंगतियों पर एक ज्ञापन भी सौंपा। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सीडीओ, एडीएम, जीएसटी अधिकारी आदि मौजूद रहे। उन्होंने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान दिए गए ज्ञापन में 50 बिंदुओं पर आपत्ति एवं सुझाव दिए गए। साथ ही वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन में उठाए गए आपत्तियों के समाधान की मांग की।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि जीएसटी कानून में अभी तमाम विसंगतियां हैं। जिससे कारोबारियों को समस्याओं का समाधान करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि फर्म बंद करने के लिए पोर्टल पर कोई साइट नहीं है। समाधान योजना वाले व्यापारियों से एक बार रिटर्न भरवाया जाए। सॉफ्टवेयर ऐसा हो जिसमें बार-बार सेल परचेज न भरना पड़े।
ब्रांडेड, नॉन ब्रांडेड जींस पर अलग-अलग टैक्स की दरें न हों। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी दुर्घटना बीमा बढ़ाकर दस लाख का किया जाए। व्यावसायिक शिक्षा में जीएसटी को शामिल किया जाए। साथ ही जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी को 60 साल बाद प्रतिमाह पेंशन दी जाए। इस दौरान विकास गुप्ता, रजत बिड़ला, सत्यवीर सिंह, राकेश गर्ग, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।