{"_id":"59bab9c64f1c1bad688b4900","slug":"131505409478-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूलता मिला महिला का शव
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नवविवाहिता का फांसी के फंदे पर शव लटकता हुआ मिला है। मायके वालों ने महिला की हत्या कर शव का फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव खडौआ निवासी ज्योति (20) की शादी एक साल पहले उसके मायके वालों ने कोतवाली नगर क्षेत्र उद्देतपुर नगला चंदी निवासी मोहरपाल के साथ की थी। गुरुवार को वह अपनी ससुराल में मौजूद थी। उसी समय उसका घर के अंदर शव को फंदे पर लटकता हुआ लोगों ने देखा। लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर मायके वाले भी पहुंच गए और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
एक साल में दो दिन के लिए गई थी मायके
एटा। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतका शादी के बाद से वह भैया दूज पर केवल दो दिन के लिए अपने मायके खडौआ गई थी। मौके पर महिलाओं ने बताया कि आए दिन पति सहित अन्य ससुरालीजन ज्योति के साथ बेरहमी से मारपीट करते थे।