फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चार दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़

चार दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़

Wed, 16 Aug 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़
बैंक - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
मैनपुरी। चार दिन के बाद जब बुधवार को बैंक खुले तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह हो गया कि बैंकों के अंदर खड़े रहना मुश्किल हो रहा था। प्रत्येक व्यक्ति अपने रुके हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने लिए इधर से उधर चक्कर लगाते दिखाई दिए। वहीं जहां एक ओर बैंक के बंद के चलते 80 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं बुधवार को 20 करोड़ रुपए का क्लीयरेंस हुआ।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को चार दिन के अवकाश के बाद बैंक खुली। पहले दिन द्वितीय शनिवार के कारण बैंक नहीं खुली तो दूसरे दिन रविवार का अवकाश रहा। वहीं तीसरे और चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस होने के कारण बैंके बंद रहीं।
विज्ञापन

लगातार बैंक बंद होने के चलते जिले भर में लगभग 80 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। लीड बैंक मैनेजर डीके अग्रवाल ने बताया कि चार दिन की छुट्टी के कारण शहर के सभी व्यापारियों का लेन-देन रुका हुआ पड़ा था। कुछ व्यापारियों व लोगों ने तो छुट्टी से पहले ही लेन देन कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत से व्यापारी लेन देन नहीं कर पाये थे। इसी कारण जब बैंक खुली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले भर में 20 करोड़ रुपये का क्लीयरेंस हुआ।

चार दिन के बाद खुली बैंक में लोगों की उमड़ी भीड़ से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। इससे कई लोग तो बिना लेन-देन किए हुए वापस आ गए। बैंक के अंदर लोगों की अत्यधिक संख्या के कारण उमस हो गई। इससे कई लोगों को चक्कर व उन्टी की शिकायतें होने लगी।


लीड बैंक मैनेजर डीके अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को चार दिन बाद बैंक खुलने से लोगों की भीड़ रहीं। इस दौरान लगभग 80 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। तो वहीं बैंक खुलने के पहले ही दिन 20 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed