फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रधानाध्यापिका को पति ने चाकुओं से गोदकर मार डाला

प्रधानाध्यापिका को पति ने चाकुओं से गोदकर मार डाला

Mon, 07 Aug 2017 01:47 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका को पति ने चाकुओं से गोदकर मार  डाला
हत्या - फोटो : demo
मथुरा। महोली रोड की वेस्ट प्रतापनगर कालोनी में एक जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका को उसी के पति ने चाकुओं से गोदकर मार डाला। सिर भी कुचल दिया । कमरे से एक लेटर मिला है जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार की है। हत्या की वजह पत्नी के एक युवक से अवैध संबंध बताए गए हैं।
विज्ञापन


कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली क्षेत्र की वेस्ट प्रतापनगर कालोनी में हुई। यहां गांगरौल के पूर्व प्रधान सौदान सिंह के मकान में इंद्राज सिंह अपनी पत्नी अनीषा सिंह (35) के साथ रहता था। अनीषा फरह के गांव बेरी में जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापिका थीं। अनीषा को रक्षाबंधन पर अपने पिता के घर चित्रकूट के गांव महाराजपुर जाना था लेकिन जब वह नहीं पहुंची तो उसकी बहन रेनू का फोन मकान मालिक सौदान सिंह पर आया और बहन के बारे में पूछा। सौदान सिंह मकान पर पहुंचे और काफी देर दरवाजा खटखटाया मगर दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी। शाम को साढ़े सात बजे पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा। कमरे के भीतर अनीषा का रक्त रंजित शव पड़ा था।
विज्ञापन


चेहरे और सिर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने कमरे से खून से सने दो चाकू, शर्ट और लोअर भी बरामद किया हैं। पुलिस को कमरे से एक लेटर भी मिला है जो आरोपी पति ने लिखा है। लेटर में लिखा गया है कि अनीषा के एक युवक से अवैध संबंध हो गए थे। उसने काफी समझाया पर वह नहीं मानी। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पत्र में लिखा है कि रविवार की सुबह को भी इसी बात पर विवाद हुआ था। इसी झगड़े में मैने उसे मार डाला है। बताया जाता है कि इंद्राज सिंह और अनीषा ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। इंदराज सिंह सिगमा नाम से कंकाली पर कोचिंग सेंटर चलाता है। अनीषा भी इसी कोचिंग सेंटर में पढ़ाया करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed