{"_id":"596665bf4f1c1b8e148b4722","slug":"131499882943-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन दुकान आवंटन में धांधली, तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन दुकान आवंटन में धांधली, तहसील में प्रदर्शन
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
तहसील में नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
टूंडला (फिरोजाबाद)। जरौलीकलां के ग्रामीणों ने राशन दुकान आवंटन प्रक्रिया में बुधवार को धांधली का आरोप लगाते हुए तहसील में विरोध जताया। ग्रामीणों ने दोबारा आवंटन कराए जाने की मांग की है।
बुधवार दोपहर ग्राम पंचायत जरौलीकलां के दर्जनों महिला, पुरुष तहसील पहुंचे और गांव में एक सप्ताह पूर्व आवंटित की गई राशन दुकान में धांधली का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार का कहना है कि जिस दिन आवंटन प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।
उसी दिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके भाई श्रीनिवास के साथ मारपीट कर बंदी बना लिया गया था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने बिना आईकार्ड वाले लोगों से वोट डलवा दिए, जबकि उनके समर्थकों के वोटों की काउंटिंग ही नहीं की गई थी। दुकान के लिए प्रदीप कुमार निवासी नगला हरिश्चन्द्र और धीरज ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
नायाब तहसीलदार आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। अगर ऐसी कोई धांधली हुई है तो उसकी जांच कराएंगे। आवंटन निष्पक्ष रूप से ही होगा।