फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गुरु पूजन कर लिया बुराई त्यागने का संकल्प

गुरु पूजन कर लिया बुराई त्यागने का संकल्प

Sun, 09 Jul 2017 11:17 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
गुरु पूजन कर लिया बुराई त्यागने का संकल्प
गुरु का पूजन करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। शहर में गुरु पूर्णिमा पर्व रविवार को श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। वैदिक रीति के अनुरूप संत महात्माओं के दर्शन और उनके आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। आश्रमों में गुरुओं का पूजन कर बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया। भक्तों ने मंदिरों में दर्शन कर चढ़ावा चढ़ाया।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री एकरसानंद आश्रम, ऋषि आश्रम, चांदेश्वर आश्रम, शारदाबाई आश्रम, हरदौल आश्रम में पूरे दिन मेले जैसा नजारा बना रहा। एकरसानंद आश्रम में दैवी संपद मंडल के महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज ने गुरू पूर्णिमा पर सद्गुरु श्री एकरसानंद सरस्वती जी की श्रीविग्रह का पूजन अर्चन किया। स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि सिद्ध संत ऐसी विभूति होते हैं जो जीते जी तथा ब्रहम्मलीन होने के बाद भी याद करने वालों के मददगार होते हैं।
विज्ञापन


भक्त दिल्ली, कानपुर, इटावा, लखनऊ, आगरा के अलावा अन्य दूर दराज के शहरों से आए। इस मौके पर परमार्थ गौरव के संपादक डा. जीवन शुक्ल, डा. ग्याप्रसाद दुबे, स्वामी अभिरामदास, शिवानंद, योगानंद, रामेश्वरानंद, संजीव मिश्र वैद्य, रामवदन पांडेय मौजूद रहे। संचालन कृष्णानंद पांडेय व रामशंकर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि आश्रम में भी सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ा। बृह्मलीन स्वामी नारदानंद सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना की। यहां चल रहे सात्विक विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति दी गई।

लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ दिल्ली के डीन डा. इच्छाराम द्विवेदी ने पावन धाम मंदिर श्री भीमसेन महाराज में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि वे किसी दल विशेष से नहीं जुड़े हैं। इसके बावजूद राष्ट्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि हम एक झंडे के नीचे एक आवाज पर चलें तभी चीन, पाकिस्तान समेत अपने विरोधियों का मुकाबला कर पाएंगे।

पंजाबी कालोनी स्थित सूर्य मंदिर पर आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी के शिष्यों ने गुरू पूजन किया। इस मौके पर सीताराम व नीलम बंसल, कुलदीपक सिंह व कृष्णा चौहान, राजेश गुप्ता, राजकुमार सिंह, अरविंद चौहान, रामप्रकाश पांडे मौजूद रहे। खरगजीत नगर में आचार्य पंकज मिश्र हरदोई वालों के शिष्यों ने लिटिल एंजल्स स्कूल मेें गुरू पूजन किया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह, राकेश सिंह राठौर, राजेश तोमर, पप्पू यादव, यतेन्द्र सिंह, राजवीर मौजूद रहे। वहीं कृपाधाम अजीतगंज पर स्वामी स्वदेश महाराज के शिष्यों ने गुरु पूजन किया।

मां शीतला देवी मंदिर में श्रद्धालु उमड़े लेकिन मंदिर में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। पुलिस की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई।

नेजा चढ़ाने की रही होड़
शक्तिपीठ मां शीतला देवी मंदिर पर नेजा चढ़ाने की होड़ लगी रही। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालु नाचते-गाते हुए मंदिर पहुंचकर नेजा चढ़ाते नजर आए। वहीं श्रद्धालु महिलाआें ने मंदिर में पहुंचकर मनौतियां मांगी। पूड़ी, खीर आदि मंदिर में चढ़ाने के बाद उसे प्रसाद के रूप में खाया गया।


पतंजलि योग समिति ने गुरुपूर्णिमा पर किया पूजन
गुरु पूर्णिमा पर्व पर नगर के स्काउट गाइड भवन में पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत एवं किसान पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। सुबह पांच बजे योग शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि श्रीदेवी राजपूत के निर्देशन में किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ हवन पूजन किया गया। इस मौके पर डॉ. चंद्रमोहन, दाखश्री, चंद्रप्रकाश, कुसुम श्रीवास्तव, स्वराज्य सक्सेना, कुसुम राठौर, कृष्णा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed