फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घिरोर-करहल मार्ग पर खंभे से टकराई कार, चार घायल

घिरोर-करहल मार्ग पर खंभे से टकराई कार, चार घायल

Tue, 04 Jul 2017 11:25 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
घिरोर-करहल मार्ग पर खंभे से टकराई कार, चार घायल
demo pic
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के घिरोर-करहल मार्ग पर मंगलवार सुबह अनियंत्रित वैगनआर कार खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में घायल चार युवकों में तीन फिरोजाबाद और एक करहल निवासी है। अस्पताल से सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घिरोर-करहल मार्ग पर गांव अटा के समीप घिरोर की ओर से आ रही वैगनआर कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी में फंसे अशोक पचौरी, सुनील पचौरी, गोपाल दीक्षित निवासी परशुरामपुर कालोनी फिरोजाबाद और श्यामवरन निवासी गांव गोपालपुर थाना करहल को बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया।

बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
कोतवाली क्षेत्र के कुरावली से मैनपुरी आने वाले मार्ग पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार अधेड़ ने दोनों को स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां दोनों पक्ष के लोग आने के बाद समझौता करा दिया गया। इसके बाद बाइक सवार गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed