{"_id":"595549094f1c1b5b6f8b47de","slug":"131498761481-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में नाले में गिरा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बचाने में नाले में गिरा ट्रैक्टर
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली पलटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। एनसीआर रोड पर गुरूवार की दोपहर में एक ट्रैक्टर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नाले में गिर गया। काफी प्रयास के बाद ट्रैक्टर को नाले से बाहर निकाला जा सका।
दोपहर तीन बजे एक ट्रैक्टर अहाता शोभाराम से दीपा का चौराहा की ओर जा रहा था। गुलाब सिंह बार के सामने पहुंचते ही एक बाइक सवार अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को सड़क से नीचे उतार दिया।
इसी दौरान ट्रैक्टर नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक सहित किसी को चोट नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से चालक ने काफी प्रयास के बाद ट्रैक्टर को नाले से बाहर निकाला। इस दौरान कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।