फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भरत ने दाल में मिलाई थी भांग

भरत ने दाल में मिलाई थी भांग

Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
भरत ने दाल में मिलाई थी भांग
police - फोटो : Demo Pic
वृंदावन (मथुरा)। आद्य वराह पीठ के महंत रामप्रवेश दास और 11 अन्य संतों को परोसी गई दाल में रसोइये भरत शर्मा ने भांग मिला दी थी। योजना सभी को बेहोश कर चोरी की वारदात को अंजाम देना था। 21 जून को पालक-मूंग की दाल में भांग मिलाई गई।
विज्ञापन



अधिक देर तक खौलाने से इस भांग ने दाल में विषाक्त पदार्थ का काम किया। दाल का स्वाद बिगड़ जाने से संतों ने थोड़ी सी ही दाल खाई, इसी से उनकी जान बची। आरोपी भरत से केवल 10,000 रुपये, कुछ चांदी के बर्तन ही बरामद कराए हैं। बाकी सोने-चांदी के आभूषण को उसने चंबल नदी में फेंक देने की बात कही है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार भरत आश्रम से 4 लाख रुपये और लाखों का सोना-चांदी चोरी कर ले गया था। पुलिस चोरी के माल की बरामदगी के लिए भरत को लेकर वृंदावन, ओल और आगरा के फतेहपुर सीकरी में जाजऊ उसके घर भी लेकर गई है।
विज्ञापन



किशोरी निवास चोरी में भी शामिल रहा भरत
बांकेबिहारी कालोनी स्थित किशोरी निवास में 16 सितंबर, 2014 में हुई लाखों की चोरी में भी भरत शर्मा शामिल रहा था। 10 लाख से अधिक नकदी, 22 तोले सोने के आभूषण, 281 चांदी के सिक्के चोरी हुए थे। रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तब किशोरी निवास के व्यवस्थापक संतोषानंद ने फतेहपुर सीकरी के थाना जाजऊ निवासी भरत शर्मा और मध्य प्रदेश के दतिया निवासी शान्तनु पुरोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संतोषानंद के अनुसार दोनों विद्यार्थी बनकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed