{"_id":"593847444f1c1bd5558b45c6","slug":"131496860484-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी में वांछित अपराधी को चाकू के आरोप में जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी में वांछित अपराधी को चाकू के आरोप में जेल
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। हरियाणा पुलिस चोरी के आरोप में जिसे तलाश कर रही है वृंदावन पुलिस ने उसे चाकू रखने के आरोप में जेल भेज दिया है। उसके साथियों को आलानकब में गिरफ्तार दिखाया है। मामला फरीदाबाद के सेक्टर 16 से जुड़ा है। वहंी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि उनको नहीं पता कि टीटू फरीदाबाद में हुई चोरी में वांछित है।
एक माह पूर्व फरीदाबाद के सेक्टर 16 में लाखों की चोरी हुई थी। इस मामले में फरीदाबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने थाना सुरीर के गांव लोहई निवासी सोनू उर्फं मलिंगा को गिरफ्तार किया था। चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और सोनू के साथी टीटू उर्फ भीमेंद्र को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की स्पेशल टीम जयकृष्ण की नेतृत्व में सोमवार को सोनू के साथ वृंदावन आई थी।
मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी के साथ टीटू को पकड़ने के लिए पानीघाट पर दविश दी लेकिन टीटू नहीं मिला। मथुरा गेट चौकी प्रभारी ने मंगलवार को टीटू पकड़ लिया। टीटू से की पूछताछ के बाद उसके साथी बसंता और ओम प्रकाश को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन पुलिस ने टीटू की गिरफ्तारी की जानकारी हरियाणा पुलिस को नहीं दी। यही नहीं उसे चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार दिखाया है। ओम प्रकाश और बसंता को आला नकब बरामद कर गिरफ्तार दिखाया है। तीनों को जेल भेज दिया है।
सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि मथुरा गेट चौकी प्रभारी ने वह आभूषण भी बरामद कर लिए हैं जो फरीदाबाद से चोरी किए गए थे। इस मामले में जब कोतवाली प्रभारी आरसी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने टीटू पर चाकू और ओम प्रकाश एवं बसंता पर आला नकब बरामद होने की बात को स्वीकार किया।
कोतवाली प्रभारी आरसी शर्मा का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने वृंदावन कोतवाली में आमद ही नहीं कराई। उन्हें नहीं पता कि टीटू फरीदाबाद में हुई चोरी में वांछित है।