{"_id":"5cb7342cbdec226dae66b113","slug":"13-year-old-school-girl-kidnaped-from-returning-school-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में स्कूल से लौट रही छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, कार सवारों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में स्कूल से लौट रही छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, कार सवारों ने दिया वारदात को अंजाम
Wed, 17 Apr 2019 07:44 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 17 Apr 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
demo
बहन के साथ स्कूल से लौट रही छात्रा का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। परिजन किसी अनहोनी वारदात को लेकर चिंतित हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ घर लौट रही थी।
परिजनों के अनुसार शमशेरगंज और शिवपुर के बीच सुनसान रास्ते पर सामने से आए कार सवारों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कार से उतरे लालू पुत्र शारदा प्रसाद गुप्ता निवासी बीना थाना चौबिया इटावा, साथी भूरे ने छात्रा को कार में डाल लिया और भाग गए। कार में अजय पुत्र शारदा प्रसाद गुप्ता भी बैठा हुआ था।

Trending Videos
वहीं किशोरी की बहन ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजन छात्रा के साथ अनहोनी को लेकर चिंतित हैं।
परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। छात्रा का अपहरण क्यों किया गया इस संबंध में परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। परिजनों की चुप्पी पुलिस की परेशानी बढ़ा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी है।
समाचार लिखे जाने तक अपहरण की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इंस्पेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच के साथ ही किशोरी की तलाश की जा रही है।