फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13-year-old rape victim gave birth to a child in mathura

मथुरा: 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, फरार आरोपी धमकी देकर बना रहे राजीनामे का दबाव

Fri, 01 Apr 2022 09:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 09:23 PM IST
सार

पिछले दिनों पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया था। फरार आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं कि राजीनामा कर लो अन्यथा अंजाम बुरा होगा। 

विज्ञापन
13-year-old rape victim gave birth to a child in mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में करीब एक साल पहले 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था। गरीब परिवार इतना डर गया कि वह पुलिस में शिकायत नहीं कर सका। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत की। एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन तीन अभी भी फरार हैं। 

विज्ञापन


पिछले दिनों पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया था। फरार आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं कि राजीनामा कर लो अन्यथा अंजाम बुरा होगा। कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम ने पीड़िता और उसके परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन

परिचित ने किया था दुष्कर्म 

पीड़ित परिवार के मुताबिक वह मथुरा की एक कॉलोनी में रहते हैं। भरतो, सुशील, गौरव व गिरीश निवासी एक कॉलोनी जान-पहचान के लोगों का घर में आना जाना था लेकिन यह पता नहीं थी कि उनकी नजर बेटी पर है। उन्होंने बेटी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी भय के कारण बेटी कुछ बता नहीं सकी लेकिन बेटी का पेट बढ़ता देख जब डॉक्टर से चेकअप कराया तो पता चला कि वह करीब सात माह की गर्भवती थी। इसी बीच आरोपी गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद पीड़िता की मां ने शहर कोतवाली में चारों के खिलाफ 17 फरवरी 2022 को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी भरतो को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अब भी फरार हैं।  

पीड़िता ने एक महीने पहले दिया बच्चे को जन्म

पीड़िता ने करीब एक माह पहले बच्चे को जन्म दिया। डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि पीड़िता की मां से मिलकर पूरी जानकारी ली है। मां ने बताया कि उसकी पुत्री ने चाइल्ड लाइन की मदद से बच्चे को जन्म दिया है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed