फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 Year Old Boy Died Due To Current Mathura News

मथुराः खुली केबल में करंट आने से किशोर की मौत, विभागीय लापरवाही पर लोगों में आक्रोश

Fri, 11 Sep 2020 04:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Sep 2020 04:41 PM IST
सार

  • गुस्साए लोगों ने बिजली कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
  • अधिकारियों का किया घेराव
  • मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर हुए शांत

विज्ञापन
13 Year Old Boy Died Due To Current Mathura News
मृतक किशोर का फाइल फोटो और मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंडरग्राउंड बिजली फिटिंग के रखरखाव में कर्मचारियों की लापरवाही से हाईवे से सटी विकास नगर कॉलोनी में एक बच्चे की जान चली गई। शुक्रवार की सुबह बच्चा दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में बिजली के पैनल बॉक्स से निकले खुले तारों पर उसका पैर पड़ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए कॉलोनी के लोगों ने अफसरों का घिराव किया। एसडीएम के मुआवजे के आश्वासन पर गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


थाना हाईवे क्षेत्र की विकास नगर कॉलोनी निवासी कमल का बेटा सचिन (10 वर्ष) शुक्रवार की सुबह सवा सात बजे घर के पास दुकान से सामान लेने गया था। घर लौटते समय सचिन का पैर अंडरग्राउंड बिजली के पैनल बॉक्स से गुजर रहे बिजली के खुले पड़े तारों पर पड़ गया। तारों में आ रहे तेज करंट से सचिन की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से कॉलोनी के लोगों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन लोगों ने पुलिस की नहीं सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह और सीओ ओपी आर्य भी मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने अफसरों का घेराव करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।


लोगों ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से बिजली के खुले पड़े तारों में करंट दौड़ रहा है। एसडीएम के आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा कि मौत का कारण क्या रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed