{"_id":"6787f4abe24f96f3540ba4d8","slug":"13-thousand-tailors-and-masons-removed-from-vishwakarma-scheme-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-130307-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विश्वकर्मा योजना से हटाए गए 13 हजार दर्जी और राजमिस्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विश्वकर्मा योजना से हटाए गए 13 हजार दर्जी और राजमिस्त्री
Wed, 15 Jan 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने वाले राजमिस्त्री और दर्जियों को झटका लगा है। इन दोनों ट्रेड को इस योजना से हटा दिया गया है। जिले में इस योजना के तहत 16 हजार से अधिक आवेदन हुए हैं। इनमें से 13 हजार के करीब आवेदन इन्हीं दो ट्रेड से जुड़े हैं। अब उद्योग विभाग अन्य 18 ट्रेड में आवेदन ही स्वीकार कर रहा है।
जिला उद्योग उपायुक्त उत्कर्ष चंद्रा ने बताया कि योजना के तहत आवेदकों को तीन चरणों में तीन लाख रुपये तक का लोन देने की व्यवस्था है। इसके लिए उद्योग विभाग की ओर से प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि लोग अपना रोजगार शुरू कर सकें। अब शासन का नया आदेश आया है कि इस योजना के तहत पंजीकृत ट्रेड में से राजमिस्त्री और दर्जी को हटा दिया गया है। इनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। पूर्व के आवेदनों को भी रद्द कर दिया गया है। अन्य ट्रेड में लोग सीएचसी के जरिये आवेदन कर सकते हैं।