फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 new patients of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में 13 नए मरीज मिले, बूस्टर डोज के बाद भी लोग हो रहे संक्रमित

Wed, 04 May 2022 05:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 May 2022 05:05 PM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि राहत की बात यह है कि बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। 

विज्ञापन
13 new patients of covid reported in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2226 लोगों की जांच में 13 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें सात पुरुष व छह महिलाएं हैं। एक मरीज की उम्र 18 वर्ष से कम और सात मरीजों की उम्र 45 से 60 वर्ष के बीच है। 16 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अब 71 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक बुधवार को दयालबाग, कमला नगर, सिकंदरा, आवास विकास कॉलौनी, हरीपर्वत, बोदला, विजय नगर कॉलौनी, बाग मुजफ्फर खां, बेलनगंज व बिल्लोचपुरा में नए मरीज मिले हैं। 18 से 45 वर्ष आयु के पांच और 45 से 60 वर्ष के सात और 18 वर्ष के कम उम्र के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


सभी मरीजों में खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण थे। सभी को होम आईसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने संक्रमण को लेकर शहर में सतर्कता बरतने और लक्षण महसूस होने पर लोगों से जांच कराने की अपील की है। कोविड कमांड सेंटर 0562-2600412 और 9458569043 पर कोई भी व्यक्ति सहायता के लिए संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज के बाद भी हो रहे संक्रमित

रामबाग में 28 वर्षीय युवक और दयालबाग में 62 वर्षीय महिला कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने के बाद भी संक्रमित हो गए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि रोज एक दो मरीज ऐसे मिल रहे हैं जो बूस्टर डोज लेने के बाद पॉजिटिव हो रहे हैं। उन्होंने कहा अच्छी बात ये है कि इन मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं हुए। क्योकि इन्होंने वैक्सीन लगवा रखी थी।

आठ लाख लोगों ने नहीं ली दूसरी डोज

जिले में 35 लाख लोग कोरोना वैक्सीन की पहली और 27 लाख लोग दूसरी डोज ले चुके हैं। आठ लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगवाई। सीएमओ का कहना है कि ये लोग खुद भी संक्रमित हो सकते हैं और दूसरों में भी संक्रमण फैला सकते हैं। इसलिए जिन लोगों ने दूसरी डोज नहीं ली है, वह तत्काल नजदीकी केंद्र पर जाकर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज अवश्य लगवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed