{"_id":"660eea20a054c9a32002268e","slug":"13-members-elected-unopposed-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-113417-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
Thu, 04 Apr 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। केंद्रीय थोक उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए चुने जाने वाले सदस्यों की विलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाबी में नामांकन पत्रों की जांच की गई। 12 पदों के लिए सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया। एक नामांकन जांच में निरस्त हो गया। जिले में संचालित केंद्रीय थोक उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के लिए होने वाले चुनाव के छह वार्डों से 13 सदस्य चुने जाने थे। इनके लिए 13 नामांकन दाखिल किए गए। जिसमें से मीना देवी, देवेंद्र सिंह, हरिओम, नीलम राना, राधारमन, नरेंद्र सिंह राना, अंजली राना, सुनीता, विपिन कुमारी, राकेश कुमार, मुहम्मद आसिम, नरेंद्र के नामांकन सही पाए गए। इन सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। वहीं, बंटी का नामांकन जांच में निरस्त हो गया। अब आठ अप्रैल को सदस्य पद का चुनाव नहीं होगा। ये सदस्य नौ अप्रैल को सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इसी दिन दावे आपत्ति, निस्तारण, अंतिम सूची प्रकाशन, नामांकन जमा, जांच, वापसी, मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन