{"_id":"626ae0c58612d511ff44e896","slug":"13-dled-student-miss-their-exam-negligence-kasganj-news-agr5318300121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की लापरवाही से 13 डीएलएड प्रशिक्षुओं की परीक्षा छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज की लापरवाही से 13 डीएलएड प्रशिक्षुओं की परीक्षा छूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर के एक महाविद्यालय की लापरवाही से बृहस्पतिवार को होने वाली डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा 13 अभ्यर्थी नहीं दे पाए। परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों ने डीएम को पत्र सौंपते हुए शिकायत की। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश डीआईओएस को दिए हैं।
प्रशिक्षार्थियों में प्रेरणा गुप्ता, अंकुर, मधु, हेमलता, साक्षी, चंद्रवती, सतीश कुमार, रेखा, दयाश्री, वीनेश, शीलेंद्र पाल, ऐबरन सिंह, भूपेंद्र कुमार ने डीएम को शिकायत में कहा कि डीएलएड तृतीय सेमेस्टर बैक प्रशिक्षु 2019 बैच के परीक्षा फॉर्म महाविद्यालय के द्वारा ऑनलाइन नहीं किए गए, जिसके कारण एडमिट कार्ड नहीं आए और परीक्षा नहीं हो पाई। जबकि बृहस्पतिवार को परीक्षा होनी थी। परीक्षार्थियों ने बताया कि फीस पूरी जमा है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों का भविष्य महाविद्यालय की लापरवाही से खराब हो रहा है। उन्होंने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की। डीएम ने इस मामले में डीआईओएस एसपी सिंह को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
प्राचार्य ने कंप्यूटर ऑपरेटर को बताया जिम्मेदार
कासगंज। श्री राजवीर सिंह मैमोरियल महाविद्यालय अमांपुर के प्राचार्य राकेश कुमार का इस संबंध में कहना है कि ऑपरेटर के द्वारा री एग्जाम के परीक्षा फॉर्म तो फीड कर दिए, लेकिन तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म फीड नहीं किए, जिसके कारण समस्या उत्पन्न हुई है।