{"_id":"5a7b37bc4f1c1b641f8b46ff","slug":"13-cheaters-caught-in-up-board-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड एग्जाम में पकड़े गए 9 मुन्नाभाई और 5 नकलची, इतने छात्रों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड एग्जाम में पकड़े गए 9 मुन्नाभाई और 5 नकलची, इतने छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार ब्रज में 9 मुन्नाभाई और 5 नकलची पकड़े गए। हाईस्कूल के हिंदी पेपर में मथुरा के दो अलग-अलग विद्यालयों में दूसरे की जगह परीक्षा देते छह लोग पकड़े गए।
बलदेव के छिद्दी लाल इंटर कालेज, मांट के सामरी देवी इंटर कालेज बाकला से एक-एक नकलची पकड़ा गया। एटा में दूसरे की जगह इम्तिहान देते तीन लोग पकड़े गए। यहां एक नकलची भी पकड़ा गया। मैनपुरी में एक छात्रा नकल करती हुई पकड़ी गई।
आगरा में जीडी इंटर कालेज बीसलपुर में एक परीक्षार्थी नकल करती पकड़ी गई। परीक्षा केंद्रों से उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखने पर महात्मा कपिलदेव इंटर कालेज में सामूहिक नकल का मामला भी सामने आया है।

Trending Videos
मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा के दौरान एक कक्ष निरीक्षक छात्राओं को पर्चियां देते हुए दिख रहा है। सन फ्लावर इंटर कालेज में एक परीक्षार्थी ने उत्तर पुस्तिका ही फाड़ दी।
सुबह हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें पूरे प्रदेश में दो लाख 14 हजार 265 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह ही इंटरमीडिएट संगीत, गायन, वादन एवं नृत्यकला प्रथम प्रश्न पत्र तथा दूसरी पाली में बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में 1496 परीक्षार्थी केंद्रों पर नहीं पहुंची।