{"_id":"6482aee9867f7abe270d8513","slug":"cruise-steamer-will-run-in-yamuna-water-route-will-be-built-from-vrindavan-to-gokul-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में चलेंगे क्रूज स्टीमर: वृंदावन से गोकुल तक बनेगा जल मार्ग, सरकार ने संबंधित एजेंसियों को दी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में चलेंगे क्रूज स्टीमर: वृंदावन से गोकुल तक बनेगा जल मार्ग, सरकार ने संबंधित एजेंसियों को दी सहमति
Fri, 09 Jun 2023 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:17 AM IST
सार
वृंदावन से गोकुल तक यमुना में ट्रैफिक संचालन के लिए डीपीआर बनाने का काम पहले ही शुरू हो चुका था। अब सरकार ने संबंधित एजेंसियों को सहमति दे दी है।
विज्ञापन
गंगा विलास क्रूज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार वाराणसी के बाद अयोध्या में गंगा में क्रूज संचालन की सुविधा देने जा रही है। इस सेवा का अब मथुरा में भी विस्तार करने संबंधी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को सरकार ने संबंधित एजेंसियों को सहमति दे दी है।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में व्यापारी की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, यमुना किनारे जंगल में मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन
22 किमी लंबा जलमार्ग
मथुरा में गोकुल से वृंदावन तक यमुना में छोटे क्रूज चलेंगे। दोनों के बीच करीब 22 किमी लंबा जलमार्ग है। फिलहाल यहां आने वाले पर्यटक युमना के घाटों पर नौका विहार का आनंद उठाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में क्रूज सेवा का संचालन गंगा में किया जा रहा है। इसके बाद अयोध्या में सरयू नदी में भी क्रूज के साथ पर्यटकों को हाउसबोट की सुविधा देने पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में व्यापारी की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, यमुना किनारे जंगल में मिली लाश
विज्ञापन
तीर्थ विकास परिषद को दी गई जिम्मेदारी
इसी योजना का विस्तार करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में भी छोटे क्रूज संचालन की तैयारी की गई है। गोकुल से वृंदावन तक यमुना नदी में क्रूज संचालन के लिए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद को जिम्मेदारी सौंपी है।