{"_id":"65b8e840b552d0c25c002d99","slug":"12th-class-student-committed-suicide-by-writing-a-suicide-note-family-members-gave-this-reason-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मुझे माफ करना भाई को खूब पढ़ाना' 12वीं के छात्र ने सुसाइड नोट लिख की आत्महत्या, घरवालों ने बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मुझे माफ करना भाई को खूब पढ़ाना' 12वीं के छात्र ने सुसाइड नोट लिख की आत्महत्या, घरवालों ने बताई ये वजह
Tue, 30 Jan 2024 05:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:44 PM IST
सार
12वीं के छात्र का शव उसके ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। बेटे की लाश देख पूरा परिवार बिलख पड़ा। पास में ही एक सुसाइट नोट भी मिला, जिसमें उसने लिखा था कि 'मुझे माफ करना मेरे छोटे भाई को प्यार देना उसे खूब पढ़ाना।'
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमसाबाद थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र का शव उसके ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि छात्र की आत्महत्या की वजह उसका ट्यूशन टीचर और एक दोस्त है। छात्र की मौत से गुस्साए परिवार के लोगों ने शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोपालपुरा निवासी राम खिलाड़ी का नाती अनमोल कक्षा 12वीं का छात्र था। उन्होंने बताया कि अनमोल पिछले पांच- छह दिन से बहुत परेशान था। परिजनों के पूछने पर वह कुछ नहीं बता रहा था। 25 जनवरी को उनके बेटे के मोबाइल पर बैंक से रुपए निकालने का मैसेज आया। जब इसके बारे में परिजनों ने पूछा तो छात्र ने बताया कि उसका दोस्त जतिन निवासी मधपुर और उसके ट्यूशन टीचर शिवेंद्र उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर उससे रुपए की मांग करते हैं। जतिन उससे कई बार में पैसे नगद ले चुका है। इसके बाद भी उसे परेशान किया जा रहा है। साथ ही साथ उसके टीचर भी उससे रुपए मांग कर उसे परेशान कर रहे हैं।
मृतक के दादा ने बताया छात्र जतिन से फोन पर बात की तो उसने कहा है कि वह उसके रुपए वापस कर देगा। वहीं स्कूल के टीचर ने भी रुपए वापस करने की बात कही है। उन्होंने दो हजार रुपये भी वापस कर दिए हैं। बाकी रुपए वापस करने की बात कही। मगर आरोपी छात्र अपनी बात से मुकर गया इसको लेकर वह अपने नाती को लेकर 26 जनवरी की रात को थाना शमसाबाद गए थे। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया था, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह अनमोल के पिता अपनी दुकान पर गए थे और मां भी स्कूल चली गई थी। घर पर वह अकेला था। ऐसे में उसने करीब सुबह 11:30 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब वापस आए तो देखा छात्रा फांसी के फंदे पर झूल रहा था। मृतक छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहरा मच गया
इसके बाद परिजनों ने शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। पुलिस अगर समय से कार्रवाई करती तो उनका बच्चा आत्महत्या करने को मजबूर नहीं होता। परिजनों की मांग है कि आरोपी छात्र और टीचर को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
इंस्पेक्टर बिरेश पाल गिरि ने बताया युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, वहीं युवक के परिजन छात्र के दोस्त और टीचर पर परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।