{"_id":"5c7ff814bdec2213e272dec6","slug":"121551890452-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर देश भर के पहलवान दिखाएंगे ब्रज में मल्ल विद्या के दाव पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर देश भर के पहलवान दिखाएंगे ब्रज में मल्ल विद्या के दाव पेंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कहते हैं कि वसंत की बयार चलै तौ सपूरौ लोक ब्रज कॅू ऐसैं चितवतऐ जैसैं चकोर चंदा माहिं टकटकी लगाय कॅ देख्यौ करैं। याही सौं ब्रज तीर्थ विकास परिषद संग उत्तर प्रदेश पर्यटन औ संस्कृति विभाग के संजोग ते रंगोत्सव ब्रज में सबरॉ मनायौ जय रह्यौए। या औसर पै ब्रज के जाने माने कवि ब्रजभाषा ते मुखर कवियन की मधुर वानी सौं सुननै को मिलेंगी।
ब्रज की होली देश ही नहीं दुनिया में प्रख्यात है। इस धार्मिक आयोजन को और आनंदमय बनाने का काम इस बार किया जा रहा है। परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि परंपरागत होली उत्सव विभिन्न तीर्थ स्थलों के अलावा भी कुछ नए आयोजन इस बार होली के उत्सव में होंगे। इसमें कुश्ती दंगल में देश भर के महिला और पुरुष पहलवान भाग लेंगे। इसमें 13 लाख का इनाम घोषित किया गया है।
ब्रजभाषा कवि सम्मेलन में जयपुर, भरतपुर, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा सहित आसपास के कवि भाग लेंगे। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि अशोक चक्रधर, हरिओम पवार भाग लेंगे। इनके अलावा रसिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर डीसीईओ पंकज वर्मा, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, जीएलए विवि के कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, केडी मेडिकल कालेज मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल, ब्रज विहार ग्रुप के सीएमडी पवन चतुर्वेदी, एनके ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर कपिल उपाध्याय, राजकुमार गौतम, उज्ज्वल ब्रज के सचिव अनंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
यह होंगे कार्यक्रम
13 मार्च: ब्रजभाषा कवि सम्मेलन, दोपहर तीन बजे से, वृंदावन शोध संस्थान में होगा।
14 मार्च: सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर दो बजे से, श्रीराधाबिहारी इंटर कालेज बरसाना में होगा।
15 मार्च: सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांय छह बजे से, श्रीराधाबिहारी इंटर कालेज बरसाना में होगा।
16 मार्च: सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांय छह बजे से होलीगेट स्थित अप्सरा टॉकीज प्रांगण में होगा।
17 मार्च: ब्रज रसिया गायन, भजन संध्या, सांय सात बजे से, होलीगेट स्थित अप्सरा टॉकीज प्रांगण में होगा।
कुश्ती दंगल, दोपहर एक बजे से, जीएलए विश्वविद्यालय में होगा।
18 मार्च: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, सांय सात बजे से, होलीगेट स्थित अप्सरा टॉकीज प्रांगण में होगा।
-कुश्ती दंगल, दोपहर एक बजे से, जीएलए विश्वविद्यालय में होगा।
19 मार्च: कुश्ती दंगल, दोपहर एक बजे से, जीएलए विश्वविद्यालय में होगा।