{"_id":"5c45f7d7bdec22271a77aeab","slug":"121548089303-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर केनरा बैंक प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर केनरा बैंक प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
केनरा बैंक के बाहर नहीं है सुरक्षा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। धोखाधड़ी करके दूसरे के नाम ऋण देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर केनरा बैंक के प्रबंधक सहित तीन आरोपियाें के खिलाफ सोरों कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
पप्पू धोबी पुत्र टीकाराम निवासी सिरावली की खतौनी निकलावाकर पप्पू यादव पुत्र टीकाराम निवासी सिरावली के नाम से केनरा बैंक के प्रबंधक व फील्ड आफीसर ने 3.55 लाख रुपये का कर्ज दे दिया। 11 अक्तूबर 2018 को इसकी जानकारी पप्पू धोबी को हुई। उसने बैैंक प्रबंधक से मामले की शिकायत की, लेकिन बैंक प्रबंधक ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित ने न्याय पाने को कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक ही नाम वल्दीयत का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करके कर्ज देने का मामला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।