{"_id":"5c36336dbdec2256b421fb76","slug":"121547055981-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी से वंचित किसानों को मिलेगा एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी से वंचित किसानों को मिलेगा एक और मौका
विज्ञापन
loan
- फोटो : loan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ऋण माफी योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसमें बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हुए, फिर भी कई किसान योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए। इन किसानों को भी योजना का लाभ देने के लिए कृषि विभाग के शिकायत पोर्टल को 20 जनवरी तक खोला गया है। इस पर वंचित किसान ऋण माफी के लिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
वंचित किसानों की शिकायत जिला स्तरीय समिति के द्वारा पोर्टल पर दर्ज कराएं जाएंगी। इसके लिए जनपद स्तरीय हेल्प डेस्क जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर बनाई गई है। जिन किसानों को कोई दिक्कत है या शंका है उनका हेल्प डेस्क मार्गदर्शन करेगी। जो लोग ऋण माफी से किसी तकनीकी कारणों से वंचित रह गए हैं वह अपने कागजों के साथ हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। जांच के बाद उनकी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। किसानों को आधार कार्ड की छाया प्रति, किसान क्रेडिट कार्ड खाते का स्टेटमेंट 31 मार्च 2016 से वर्तमान तक योजना के लिए आवश्यक है। मृतक प्रकरणों में वारिसान प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा।
अब तक ऋण माफी की यह है स्थिति
नॉन एनपीए योजना में ऋण माफी से लाभान्वित किसान - 3618
एनपीए योजना में ऋण माफी से लाभान्वित किसान - 5662
पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायतों में से लाभान्वित किसान - 5488
किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ दिए जाने के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। जिनकी शिकायत का पंजीकरण जिला स्तरीय समिति दर्ज कराएगी। 20 जनवरी तक किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत की जांच होने पर दावा सही पाया जाता है तो किसानों को ऋण माफी का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी, कासगंज।