फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दूसरे दिन भी माइनर ओवरफ्लो, डेढ़ हजार बीघा फसल डूबी

दूसरे दिन भी माइनर ओवरफ्लो, डेढ़ हजार बीघा फसल डूबी

Thu, 03 Jan 2019 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी माइनर ओवरफ्लो, डेढ़ हजार बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
कासगंज। नगर में नालों की सफाई न होने से कई इलाकों में लोगों को काफी दिक्कतें हो रहीं है। नाले के ओवरफ्लो होने की समस्या से हुल्का क्षेत्र में नाले के पानी ने गली की सड़कों के अलावा घरों में दस्तक दे दी। जिससे लोग परेशान हैं। प्रशासन और पालिका प्रशासन से शिकायत के बावजूद कोई समाधान न होने पर गुुरुवार को दोपहर के समय लोगों के सब्र का बांध टूट गया और लोगों ने सड़कों पर उतरकर जाम लगा दिया। जाम से यातायात बाधित हो गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हुए और नगरपालिका कर्मियों ने तत्काल सफाई व्यवस्था शुरू करा दी।

नाले की पुलिया धस जाने के कारण नाला अवरुद्ध हो गया था और आगे के लिए उसके पानी की निकासी रुक गई। पानी की निकासी न होने के कारण नाला ओवरफ्लो हो गया। लगातार कई दिनों से चल रही इस समस्या ने गुरुवार को विकराल रूप ले लिया। घरों में नाले का गंदा पानी भरने लगा।
विज्ञापन


हालांकि बुधवार को नगर पालिका प्रशासन ने ओवरफ्लो हुए नाले के पानी को पंपसेट से निकालने की कोशिश की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने एडीएम से भी मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। समाधान न निकलने पर गुरुवार को समस्या से परेशान लोगों ने सर्कुलर रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। लोगों को समस्या के समाधान का भरोसा दिया और सफाई कार्य शुरू कराया। लोगों ने पालिका प्रशासन पर जमकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कासगंज। कई संगठन के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जलभराव की समस्या उठाकर निदान की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार पाठक ने कहा कि जलभराव की समस्या विकराल है। उसका शीघ्र समाधान हो। समाधान न होने पर तमाम बीमारियों का प्रकोप इलाके में हो सकता है। इस दौरान वैभव भारद्वाज, पुष्पेंद्र, शिवम वर्मा, अनुज माहेश्वरी, फैजान, कामरान खान, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
लोगों की बात
- लगातार गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है। तमाम घरों में पानी घुस गया है। घर के बाहर निकलने में दिक्कतें हो रहीं है, लेकिन प्रशासन सुनने का नाम नहीं ले रहा- सलीम।
- बार बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। बस्ती में बीमारी फैलने का खतरा बन गया है। लोगों को तत्काल जलभराव से निजात मिलने चाहिए- अरविंद कुमार।
- नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जनता की समस्या समाधान करने में अधिकारियों की सक्रियता नहीं है- रहीस अहमद।
- नाले के ओवर फ्लो होने के कारण पूरी बस्ती में नाले का पानी भरा है। दुर्गंध के कारण उठना बैठना भी दूभर हो गया है। बच्चे, महिलाएं सभी परेशान हैं- सोहेल अख्तर।

वर्जन-
- पुलिया धसने के कारण हुल्का मोहल्ला, दुर्गाकॉलोनी इलाके में जलभराव की समस्या पैदा हुई है। घरों तक पानी पहुंचा है। पानी निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है- कुलकमल यादव, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed