फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीताराम मंदिर और भागीरथी गुफा का होगा सुंदरीकरण

सीताराम मंदिर और भागीरथी गुफा का होगा सुंदरीकरण

Tue, 01 Jan 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीताराम मंदिर और भागीरथी गुफा का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
कासगंज। तीर्थनगरी की भागीरथी गुफा में मिली वर्षों पुरानी मुद्रा ने पुरातत्व विभाग की बेचैनी बढ़ा दी है। विभाग सोरों की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के साथ ही भागीरथी गुफा में मिली प्राचीन मुद्राओं की जांच कराएगा। सीताराम मंदिर और भागीरथी गुफा के सुंदरीकरण की योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा पुरातत्व विभाग कुछ पुरा संपदाओं का चिह्नीकरण करेगा।

भागीरथी गुफा में पुजारी को प्राचीन मुद्राएं मिलने से प्रमाणित हो गया है कि गुफा में प्राचीन मुद्रा काफी मात्रा में मिल सकती है। महज 20 फुट की गहराई में हजारों वर्ष पुरानी मुद्रा मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि जांच करने पर यहां बड़ा खजाना मिल सकता है।
विज्ञापन


मुद्राओं के रहस्य को लेकर पुरातत्व विभाग गंभीर है। ऐसे में आगरा पुरातत्व विभाग के अधीन सोरों की ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने की तैयारी की गई है। पुरातत्व विभाग ने संपत्तियों के चिह्नीकरण करने के लिए टीम भी बनाई गई है, जो शीघ्र तीर्थनगरी पहुंचेगी। यहां सीताराम मंदिर और भागीरथी गुफा के सुंदरीकरण की योजना तैयार की जाएगी। मुद्राओं की जांच की जाएगी कि यह किस काल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनदेखी से हो गई थी आसरा की तैयारी
कासगंज। पुरातत्व विभाग की अनदेखी से सोरों में ऐतिहासिक धरोहर अतिक्रमण के घेरे में आती जा रहीं हैं। पिछले साल नगरीय विकास अभिकरण विभाग द्वारा आसरा योजना के तहत गरीबों को आशियाने देने के उद्देश्य से आवासीय कॉलोनी के लिए जगह चिह्नित की गई है। कार्यदायी संस्था जल निगम ने सीताराम मंदिर के समीप जगह का चिह्नीकरण कर आसरा आवास का निर्माण भी शुरू कर दिया। सोरों के कुछ पुरोहितों ने पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दी तो विभाग ने हस्तक्षेप कर आसरा आवास का निर्माण रुकवा दिया। इसके बाद आवासीय कॉलोनी बदरिया रोड पर बनाई जा रही है।

- सोरों की भागीरथी गुफा में प्राचीन मुद्राओं के मिलने की जानकारी हुई है। एडीएम को मुद्राओं की जानकारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुरातत्व विभाग को भी सूचना भेजी जाएगी।

आरपी सिंह, डीएम।
- भागीरथी गुफा में मिली मुद्राओं की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य धरोहरों को चिह्नित कर सुंदरीकरण कराया जाएगा। पुरातत्व विभाग इस दिशा में कार्य कर रहा है।
केए कबूयी, उप पर्यटन अधिकारी,आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed