{"_id":"6aeef42982461e7b8c03666b","slug":"sonia-gandhi-bhagavad-gita-inspired-her-joining-politics-after-rajiv-gandhi-assassination-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गीता के संदेश ने बदला फैसला': राजनीति में उतरने से पहले खुद से जूझ रही थीं सोनिया गांधी, किताब में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'गीता के संदेश ने बदला फैसला': राजनीति में उतरने से पहले खुद से जूझ रही थीं सोनिया गांधी, किताब में खुलासा
Sat, 07 Nov 2026 03:20 PM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:20 PM IST
सार
सोनिया गांधी ने अपनी आगामी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में राजनीति में आने से पहले के मानसिक संघर्ष का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी की हत्या के बाद वह राजनीति से दूर रहना चाहती थीं। राहुल और प्रियंका गांधी भी उनके राजनीति में आने के खिलाफ थे।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राजनीति में आने को लेकर लंबे समय तक असमंजस में थीं। पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1991 में हत्या के बाद वह राजनीति की दुनिया से दूर रहना चाहती थीं। लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों और कांग्रेस पार्टी की स्थिति को लेकर उनके मन में चल रहे संघर्ष के बीच भगवद्गीता ने उन्हें रास्ता दिखाया।
सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में राजनीति में सक्रिय होने से पहले के अपने मानसिक संघर्ष और उथल-पुथल का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि 1990 के दशक के आखिरी वर्षों में जब कांग्रेस मुश्किल दौर से गुजर रही थी, तब हर बार राजीव गांधी और अपनी सास इंदिरा गांधी की तस्वीरों के सामने से गुजरते हुए उनके मन में दर्द और अपराधबोध का भाव उमड़ता था।
'राहुल और प्रियंका भी नहीं चाहते थे कि राजनीति में आएं सोनिया'
सोनिया गांधी ने बताया कि उनके बच्चे राहुल और प्रियंका गांधी इस बात को लेकर चिंतित थे कि कहीं वह खुद को राजनीति में शामिल होने की अनुमति न दे दें। उन्होंने बताया कि दोनों ने इसका विरोध भी किया था, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं वे अपनी मां को भी न खो दें।
विज्ञापन
सोनिया ने किताब में लिखा, "मैं अपने भीतर ही एक संघर्ष में फंसी हुई थी। मेरा एक हिस्सा राजनीति की दुनिया से दूर भागता था। सत्ता की राजनीति के साथ हर जगह जुड़ी महत्वाकांक्षा, लालच, पाखंड और विश्वासघात मुझे इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करते थे।"
कर्तव्य और डर के बीच उलझीं सोनिया ने भगवद्गीता का सहारा लिया। उन्होंने बताया कि जब गीता का अध्ययन अंतिम चरण में पहुंचा और भगवान कृष्ण ने निष्काम कर्म का संदेश दिया, तो उनके भीतर कुछ जागा। उन्होंने लिखा, "मुझे अपने संदेहों और सवालों का जवाब मिल गया था। मुझे बाहर निकलकर वहां जाना था, जहां मेरा कर्तव्य मुझे बुला रहा था। और मैंने ऐसा ही किया।"
राजीव गांधी की हत्या के बाद राजनीति से बनाई थी दूरी
सोनिया गांधी ने 1991 में पति राजीव गांधी को खोने के बाद के अपने जीवन को याद करते हुए बताया कि धीरे-धीरे वह एकांत से बाहर निकलने लगी थीं और कुछ सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने लगी थीं। इस दौरान राजीव गांधी के कुछ पूर्व सहयोगी उनसे मिलने आते थे। कुछ लोग औपचारिक मुलाकात के लिए आते थे, कुछ परिवार के कार्यक्रमों में आमंत्रित करते थे, जबकि कई उनसे कांग्रेस के मामलों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह करते थे।
सोनिया ने लिखा कि वह ऐसे लोगों की बातें चुपचाप सुनती थीं, लेकिन उनके आग्रह पर कोई कदम नहीं उठाती थीं। 1996 के चुनाव में कांग्रेस को निराशा हाथ लगी थी। पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने में सफल नहीं हो पाई थी। इसके बाद कांग्रेस में गुटबाजी और आंतरिक विवाद बढ़ने लगे थे।
कांग्रेस में लगातार हो रही थी टूट
सोनिया गांधी ने किताब में कांग्रेस में हुई टूट और नेताओं के पार्टी छोड़ने का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि 1995 में उनसे एक विशेष गुट का समर्थन करने के लिए कहा गया था। इस गुट में अर्जुन सिंह, एनडी तिवारी और मोहसिना किदवई जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे। ये सभी दशकों से कांग्रेस से जुड़े थे और महत्वपूर्ण पदों तथा मंत्रालयों में काम कर चुके थे। हालांकि, सोनिया ने उनका समर्थन करने से इनकार कर दिया।
इसके बाद इन नेताओं ने अलग पार्टी बना ली। अगले साल वरिष्ठ तमिल नेता जीके मूपनार और पी. चिदंबरम के साथ कांग्रेस के युवा नेता माधवराव सिंधिया ने भी अलग-अलग राजनीतिक दल बनाए। माधवराव सिंधिया 1980 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
साल 1997 में ममता बनर्जी ने राज्य नेतृत्व से मतभेद के कारण कांग्रेस छोड़ दी और अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बना ली।
सोनिया ने बताया कि 1997 में कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी ने उन्हें कोलकाता में आयोजित पार्टी के 80वें पूर्ण अधिवेशन में आमंत्रित किया था। इसी दौरान वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य बनी थीं। उन्होंने लिखा कि पार्टी की स्थिति लगातार बिगड़ती दिख रही थी और उन पर नेतृत्व संभालने का दबाव भी बढ़ता जा रहा था।
भगवद्गीता के अध्ययन से मिला अपने सवालों का जवाब
सोनिया गांधी ने बताया कि उस दौरान उन्हें किसी ऐसे सहारे की तलाश थी, जो उनके डर और संदेह को दूर कर सके। उन्होंने लिखा, "मैं खुद को अकेला और परेशान महसूस कर रही थी। मैं किसी ऐसे सहारे की तलाश में थी, जिसे पकड़कर आगे बढ़ सकूं। कोई ऐसा व्यक्ति या चीज, जो मेरा मार्गदर्शन कर सके और मेरे डर तथा संदेहों से बाहर निकलने में मदद करे।"
उन्होंने बताया कि वह अपने वयस्क जीवन में धार्मिक नहीं रही थीं, हालांकि सभी धर्मों का सम्मान करती थीं। लेकिन इसी दौर में उन्हें दोबारा भगवद्गीता पढ़ने की इच्छा हुई। उन्होंने युवावस्था में भी गीता पढ़ी थी।
सोनिया ने लिखा कि यह प्राचीन ग्रंथ और इसकी महान कथा भारत के करोड़ों लोगों के जीवन और विचारों में रची-बसी है। स्वतंत्रता आंदोलन के कई नायकों पर इसके प्रभाव के बारे में भी वह जानती थीं। उन्होंने नाटकों, त्योहारों और अन्य आयोजनों में गीता की प्रस्तुतियां देखी थीं। राजनीतिक हस्तियों को भी किसी बात को समझाने या संदेश देने के लिए इसके श्लोकों का पाठ करते सुना था।
प्रोफेसर वाचस्पति उपाध्याय से लिया गीता का ज्ञान
सोनिया गांधी ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यालय से पता करने को कहा कि क्या कोई विद्वान उनके घर आकर भगवद्गीता की कक्षाएं दे सकता है। इसके बाद प्रोफेसर वाचस्पति उपाध्याय का नाम सामने आया। परिवार उन्हें 'शास्त्रीजी' कहकर बुलाता था। सोनिया ने उन्हें सौम्य, सरल और विद्वान व्यक्ति बताया है, जो उनके परिवार को भी जानते थे। प्रोफेसर उपाध्याय ने अपने खाली समय में उन्हें गीता का गहरा दार्शनिक अर्थ समझाने पर सहमति जताई।
सोनिया ने लिखा, "जनवरी 1997 में मैंने राजीव की किताबों की अलमारी से चुनी गई एक पुस्तक के साथ उनके साथ समय बिताना शुरू किया। यह संस्कृत में गीता का संस्करण था, जिसमें हर श्लोक के नीचे हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद दिया गया था।"
उन्होंने बताया कि शास्त्रीजी संस्कृत में एक या दो श्लोक पढ़ते थे। इसके बाद वह हिंदी अनुवाद पढ़ती थीं और फिर प्रोफेसर उसका अर्थ समझाते थे।
सोनिया ने बताया कि शुरुआत में ये कक्षाएं धीरे-धीरे हुईं, लेकिन उनके कार्यालय की अपॉइंटमेंट डायरी से पता चलता है कि दिसंबर 1997 में कई बार गीता का अध्ययन किया गया। यह सिलसिला 5 जनवरी 1998 तक चला। उसी दिन उनकी आखिरी कक्षा हुई थी।