Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air Quality Deteriorates Before Diwali, Smog Covers City; Sanjay Place AQI Reaches 279

दिवाली से पहले ही जहरीली हुई हवा: पटाखे चले बिना ही स्मॉग की चादर में लिपटा शहर, संजय प्लेस का AQI 279 पहुंचा

Sat, 07 Nov 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 10:06 AM IST
सार

दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही आगरा की हवा बेहद खराब हो गई। दिनभर स्मॉग छाया रहा और संजय प्लेस में एक्यूआई 279 दर्ज किया गया, जो शहर के सभी निगरानी क्षेत्रों में सबसे अधिक रहा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर का औसत एक्यूआई 188 रहा। जाम में फंसे वाहनों के धुएं, निर्माण कार्य और धूल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
 

विज्ञापन
Air Quality Deteriorates Before Diwali, Smog Covers City; Sanjay Place AQI Reaches 279
संजय प्लेस का AQI 279 पहुंचा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंचोत्सव के पहले ही दिन पटाखे चले बिना शहर की हवा बेहद खराब हो गई। सुबह से रात तक स्मॉग की चादर छाई रही, जिससे सांस लेने में दिक्कत हुई। संजय प्लेस क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 279 तक पहुंच गया। अभी प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


धनतेरस पर दोपहर से ही शहर में लगभग हर सड़क पर जाम लगा। धूल और धुएं के गुबार के कारण जाम में फंसे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। पूरे दिन स्मॉग की चादर छाई रही। धुएं के गुबार सरीखी दृश्यता रही। पूरे दिन जाम में फंसे रहे वाहनों के कारण कार्बन तत्व हवा में मिल रहे हैं। टूटी सड़क, खुदाई, निर्माण कार्य में भी धूल कम करने के लिए छिड़काव होता नजर नहीं आया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लैब में शहर का ओवरऑल एक्यूआई 188 दर्ज हुआ है। इसमें संजय प्लेस क्षेत्र की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां एक्यूआई 279 रहा। हवा की यह खराब गुणवत्ता है। इसमें पीएम-2.5 का स्तर चार गुना तक पाया गया। इस साल यह सबसे ज्यादा प्रदूषित दिन रहा। अभी तक चार नवंबर को एक्यूआई अधिकतम 235 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रही शहर की स्थिति
क्षेत्र अधिकतम एक्यूआई
संजय प्लेस 279
मनोहरपुर 193
शाहजहां गार्डन 177
रोहता 176
आवास विकास कॉलोनी 175
शास्त्रीपुरम 146
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed