Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Election: Noman Ashraf Wins President, Nashra Naeem Becomes First Woman Vice-President

एएमयू छात्रसंघ चुनाव: शरजील और उमर के समर्थक नोमान बने अध्यक्ष, इस पद पर जीती नशरा; पूर्वांचल लॉबी का दबदबा

Sat, 07 Nov 2026 03:25 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 07 Nov 2026 03:25 PM IST
सार

एएमयू छात्रसंघ चुनाव में नोमान अध्यक्ष चुने गए हैं।  उन्होंने शरजील इमाम और उमर खालिद का पक्ष लिया था। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार छात्रा नशरा नईम उपाध्यक्ष चुनी गईं हैं, जबकि हमदान सचिव बने हैं। नतीजों में पूर्वांचल लॉबी का बोलबाला दिखा है।

विज्ञापन
AMU Election: Noman Ashraf Wins President, Nashra Naeem Becomes First Woman Vice-President
AMU Election - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आठ साल के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रसंघ को नया नेतृत्व मिला। शरजील इमाम, उमर खालिद को आतंकवादी कहे जाने का विरोध करने वाले नोमान अशरफ अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष नशरा नईम चुनी गईं, जो यूनिवर्सिटी के 106 साल के इतिहास में ये पद पाने वालीं पहली छात्रा हैं। मोहम्मद हमदान सचिव चुने गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई मतगणना के बाद नतीजों का एलान शुक्रवार सुबह छह बजे किया गया। अध्यक्ष पद पर सहरसा (बिहार) निवासी नोमान अशरफ (7797) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजौरी (जम्मू) के मोहम्मद इंतखाब (3676) को 4121 मतों से हराया। दोनों इतिहास विभाग के शोध छात्र हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

उपाध्यक्ष पद पर लखनऊ के कल्याणपुरम की बीएएलएलबी की छात्रा नशरा नईम (7091) ने अपने प्रतिद्वंद्वी साकिब अली खान (5818) को 1273 मतों से शिकस्त दी। सचिव पद पर आजमगढ़ मगरावां निवासी बीटेक के छात्र मोहम्मद हमदान (8385) ने अहमद फराज रजी (6882) को 1503 मतों से हरा दिया।

 
विज्ञापन

इसके अलावा कैबिनेट के लिए 10 और एएमयू कोर्ट के लिए 11 सदस्य भी चुने गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर जीते प्रत्याशी पूर्वी क्षेत्र से आते हैं जो चुनाव के नतीजे में पूर्वांचल के दबदबे को दर्शाता है।
विज्ञापन

डब्ल्यूसीएसयू चुनाव में सहारनपुर, अलीगढ़, जम्मू-कश्मीर की प्रत्याशी जीतीं
वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ (डब्ल्यूसीएसयू) चुनाव में सहारनपुर, अलीगढ़, जम्मू-कश्मीर की प्रत्याशी जीतीं। अध्यक्ष पद पर सहारनपुर मानकमऊ निवासी बीए ऑनर्स की छात्रा अनम रियाज (806) ने आयशा जमाल (635) को 171 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर अलीगढ़ की बीएससी ऑनर्स की छात्रा आयशा खान ने (1090) शमा फातिमा (580) को 510 मतों से हरा दिया। सचिव पद पर जम्मू-कश्मीर की बीए ऑनर्स की छात्रा मरियम जान (862) ने सानिया खान (684) को 178 मतों से शिकस्त दी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, कैबिनेट सदस्यों और एएमयू कोर्ट के निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देती हूं। हमारे विद्यार्थियों ने एक बार फिर दिखाया है कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कितना महत्व देते हैं। मुझे उम्मीद है कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने साथी विद्यार्थियों के कल्याण के लिए काम करेंगे।-प्रो. नईमा खातून, कुलपति, एएमयू

जो वादे किए हैं, उसे करेंगे पूरा : नोमान
छात्रसंघ के अध्यक्ष नोमान अशरफ ने कहा कि जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। उनके पिता मोहम्मद मुमताज आलम सहरसा बिहार के एक मदरसे में शिक्षक हैं। नोमान ने कहा कि उनकी बहुत बड़ी जीत है। इस जीत के साथ उनकी जिम्मेदारी भी बड़ी बन जाती है।

 

दिल जीतने का काम करेंगे : हमदान
छात्रसंघ के सचिव मोहम्मद हमदान ने कहा कि ये जितनी बड़ी जीत है उससे बड़ी जिम्मेदारी हमारे सिर पर है। जिन्होंने दिन-रात हमारे साथ मेहनत की, हमें वोट दिया उनकी भी जीत है। जिन्होंने वोट नहीं दिया उनका दिल जीतने का काम करेंगे। मंगरावां आजमगढ़ के मोहम्मद हमदान के पिता मोहम्मद वसीम दुबई में कारोबारी हैं।

अच्छा अवसर मिला तो राजनीति में आएंगी : नशरा
छात्रसंघ की उपाध्यक्ष नशरा नईम ने कहा कि यूनियन में जगह बनाई है। हॉस्टल, डाइनिंग, लाइब्रेरी में पुस्तकों और फीस संबंधी समस्याओं का निराकरण कराएंगी। लखनऊ की कल्याणपुर के कंप्यूटर कारोबारी अबू नईम की बेटी नशरा ने कहा कि अच्छा अवसर मिला तो राजनीति में जरूर आएंगी। यूनिवर्सिटी छात्राओं को दबाती नहीं है, बल्कि जगह बनानी पड़ती है।

 

नया मूवमेंट लाने की कोशिश करूंगी : अनम
वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ की अध्यक्ष अनम रियाज ने कहा कि वह जेन-जी हैं। वह नया मूवमेंट लाने की कोशिश करेंगी। उनके पिता रियाज अहमद सहारनपुर में फर्नीचर के कारोबारी हैं, जबकि मां रिहाना गृहिणी हैं। वह वर्ष 2022 में अलीगढ़ पढ़ने आई थीं।

 

छात्राओं के हितों की लड़ाई लडूंगी : आयशा
वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ की उपाध्यक्ष आयशा खान ने कहा कि छात्राओं के हितों की लड़ाई लड़ेंगीं। अलीगढ़ की आयशा के पिता एएमयू के कंप्यूटर इंजीनियरिंग में असिस्टेंट शारिक अहमद खान हैं। आयशा ने कहा कि कॉलेज में जो भी परेशानियां हैं, उन सब को हल करेंगी। अम्मी-अब्बू उनके आदर्श हैं, क्योंकि उन्होंने ही चुनाव मैदान में खड़ा किया। वह रिसर्च स्कॉलर बनना चाहती हैं।

 

मुद्दों को पूर्ण करने में झोंकेंगी ताकत : मरियम
जम्मू-कश्मीर की रहने वाली मरियम जान ने अलीगढ़ में अपनी अलग पहचान बनाई है। वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में सचिव पद पर जीत हासिल कर उन्होंने छात्र राजनीति में कदम बढ़ाया है। मरियम के पिता गुलाम सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और मां यासमीन गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे पर चुनाव लड़ी हैं, उसे पूर्ण करने में पूरी ताकत झोंकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed