{"_id":"5c265bc4bdec22570a4201f5","slug":"121546017732-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन निर्माण की जांच के लिए पहुंचे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन निर्माण की जांच के लिए पहुंचे डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। शहर में बिछाई जा रही सीवर लाइन के काम को लेकर मिल रही शिकायतों को लेकर शुक्रवार को प्रशासन चेतता नजर आया। डीएम आईपी पांडेय ने मेहता पार्क और जेल रोड पर सीवर लाइन कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से काम करने की हिदायत दी।
दरअसल, शहर में बिछाई जा रही सीवर लाइन के निर्माण में गुणवता विहीन कार्य को लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष ने भी डीएम को पत्र लिखकर कार्य मानक के अनुसार नहीं किए जाने की शिकायत की थी। इसे लेकर शुक्रवार को डीएम ने अचानक मेहता पार्क रोड पर पहुंचकर सीवर लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों ने लाइन में डाले जा रहे पाइप की मोटाई और गहराई को नपवाया। इस दौरान नाप में कुछ अंतर मिलने पर डीएम ने अधिकारियों से जवाब तलब किया। इसके बाद डीएम ने जेल रोड पर चल रहे सीवर लाइन बिछाने के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि अमृत योजना के तहत शहर में सीवरेज लाइन डाले जाने का काम प्रगति पर है। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को हिदायत दी कि काम मानक के अनुसार ही होना चाहिए। अगर इसमें कोई लापरवाही मिली, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, लोनिवि के एई योगेश कुमार मौजूद रहे।