{"_id":"5c1f9eb2bdec2256ff44c0b5","slug":"121545576114-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोगी का पहिया हुआ जाम, रेंग-रेंग कर चली टैंक वैगन गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोगी का पहिया हुआ जाम, रेंग-रेंग कर चली टैंक वैगन गाड़ी
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। मथुरा से हाथरस की ओर जा रही टैंकवैगन गाड़ी का तड़के पहिया जाम हो गया। पहिया जाम होने से टैंकवैगन गाड़ी 12 किलोमीटर दूरी दो घंटे में पहुंच सकी। इसके चलते पैसेंजर ट्रेन को एक घंटे तक सोनई स्टेशन पर रोका गया।
रविवार सुबह मथुरा से पेट्रोल लेकर लखनऊ के लिए टैंकवैगन गाड़ी सुबह पांच बजे मथुरा से राया की ओर रवाना हुई। यमुना पुल पार करने के बाद पीछे लगी टैंकवैगन बोगी का पहिया जाम हो गया। इससे गाड़ी गति नहीं पकड़ सकी और रेंग-रेंग कर दो घंटे में राया पहुंची।
इसके चलते कासगंज से अछनेरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को सोनई में एक घंटा तक रोका गया, वहीं मथुरा से कानपुर जाने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन भी एक घंटा से अधिक समय तक देरी से चली। सायं 3:30 बजे पहिया ठीक हो सका। इसके बाद टैंक वैगन गाड़ी को लखनऊ रवाना किया गया।